Skip to main content

ताजा खबर

NZ के खिलाफ दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं ऋषभ पंत, टीम मैनेजमेंट जल्द ले सकती है बड़ा फैसला

NZ के खिलाफ दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं ऋषभ पंत, टीम मैनेजमेंट जल्द ले सकती है बड़ा फैसला

Rishabh Pant (Photo Source: X)

टीम इंडिया को बेंगलुरु टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से पीछे हो गई है, लेकिन इससे भी ज्यादा चिंता की बात भारतीय टीम के लिए ये रही कि ऋषभ पंत विकेटकीपिंग के लिए नहीं उतरे। पंत ने दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी की, लेकिन वे विकेटकीपिंग करते नजर नहीं आए।

ऐसे में सवाल है कि क्या वे पूरी तरह फिट हैं और क्या दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए तैयार हैं? इस पर फैसला टीम मैनेजमेंट को लेना है। यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए टीम में वॉशिंगटन सुंदर को स्क्वॉड में शामिल किया है, लेकिन उन्होंने पंत पर कोई फैसला नहीं लिया है।

बेंगलुरु टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत के घुटने में हुई थी सूजन

बेंगलुरु टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने कठिन परिस्थितियों में 99 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वो पहली पारी में विकेटकीपिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। रविंद्र जडेजा की एक गेंद उनके उसी घुटने में लगी थी, यह वही घुटना था जिसमें कार एक्सीडेंट के बाद उनको सर्जरी करानी पड़ी थी। उनके घुटने में सूजन आ गई थी।

चौथे दिन वे बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उनके घुटने के ऊपर और नीचे टेपिंग हो रखी थी। इसके अलावा आखिरी दिन विकेटकीपिंग के लिए नहीं उतरना भी संकेत था कि गुरुवार 24 अक्टूबर से पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को वे मिस कर सकती हैं। हाालांकि, इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि चयनकर्ताओं ने मैच से पहले ऋषभ पंत पर फैसला लेने का फैसला टीम प्रबंधन पर छोड़ दिया है। ध्रुव जुरेल ने बेंगलुरु में पंत की अनुपस्थिति में विकेटकीपिंग की थी और अगर पंत दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलते हैं तो जुरेल ही उनको रिप्लेस करेंगे। इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ध्रुव जुरेल को टीम इंडिया इसलिए भी ट्राई कर सकती है, क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए एक भरोसमंद विकल्प हैं। ऐसे में अब माना जा रहा है कि पंत पर फैसला पुणे टेस्ट मैच से पहले लिया जा सकता है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...

‘क्या तुममें हिम्मत है? भज्जी, मैं आपको चुनौती देता हूं’ – श्रीसंत ने हरभजन सिंह को दिया बॉक्सिंग का ओपन चैलेंज

Sreesanth throws open boxing challenge to Harbhajan Singh amid renewed ‘slapgate’ row (image via X) आईपीएल 2008 का कुख्यात “स्लैपगेट” विवाद लोगों की यादों से मिटने का नाम नहीं ले...