Skip to main content

ताजा खबर

“no shouting, no screaming, no cheering….” नीता अंबानी ने रोहित शर्मा के बारे में ये क्या बयान दिया- देखें वीडियो

no shouting no screaming no cheering नीता अंबानी ने रोहित शर्मा के बारे में ये क्या बयान दिया- देखें वीडियो

Rohit Sharma and Nita Ambani (Pic Source X)

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जोरों पर है। हाल ही में अंबानी परिवार ने एक कॉन्सर्ट का आयोजन किया था और इस कार्यक्रम में राजनीति, सिनेमा और खेल जगत के दिग्गजों ने हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में टी20 विश्व कप विजेता और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांडया को भी बुलाया गया था और उन्हें सम्मान दिया गया।

नीता अंबानी ने इस बार के विश्व कप विजेताओं को कॉन्सर्ट के मंच पर गर्मजोशी से आमंत्रित किया और सम्मानित किया, उपस्थित सभी हस्तियों ने तालियां बजाई और खिलाड़ियों को बधाई दी। इसके साथ ही पूरा परिसर टीम इंडिया के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर जब नीता अंबानी ने टीम इंडिया की सफलता की सराहना की तो बोलते-बोलते उनकी आंखों में आंसू आ गए।

रोहित शर्मा के बारे में बोलते-बोलते आ गए आंसू

नीता अंबानी ने हार्दिक, सूर्यकुमार और रोहित को स्टेज पर बुलाया और रोहित के स्टेज पर आते ही वह रो पड़ीं।  सबसे पहले रोहित शर्मा स्टेज पर आए और उन्होंने भगवान की मूर्ति के आगे सर झुकाकर आशीर्वाद लिया। उसके बाद रोहित शर्मा के स्टेज पर आते ही नीता अंबानी ने उनके बारे में एक लाइन कही जो काफी वायरल हो रहा है।

उन्होंने कहा- Nita Ambani – no shouting, no screaming, no cheering is good enough for Rohit Sharma.

इसका मतलब यह है कि, आप कितना भी चिल्ला ले, चीयर कर लें, ये सब रोहित शर्मा के कारनामे के सामने बिल्कुल कम है।

देखें वीडियो

मुकेश अंबानी ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और भारत को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कैसे इस मौके ने उन्हें 2011 वनडे विश्व कप जीत की याद दिला दी।

कॉन्सर्ट में मुंबई इंडियंस टीम के कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।  ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पांडया, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद थे। हालांकि, जसप्रीत बुमराह दौरे पर थे और कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे।

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...