Skip to main content

ताजा खबर

‘No more Bazball’ रावलपिंडी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी पर तंज कसते हुए मोहम्मद रिजवान

Pakistan vs England, 3rd Test (Image Credit- Twitter X)

PAK vs ENG 3rd Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 24 अक्टूबर, गुरूवार से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है। तो वहीं खेल के आज के दिन पहले बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड की, पहली पारी की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई है।

दूसरी ओर, मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजी पतन के बाद, पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अपने ही अंदाज में इंग्लिश टीम पर तंज सकते हुए नजर आए हैं। बता दें कि इंग्लैंड के तीन विकेट गिरने के बाद, जब सीरीज में तिहरा शतक जड़ने वाले हैरी ब्रूक बल्लेबाजी के लिए आते हैं, तो एक गेंद इतना नीचे रह जाती है, और उन्हें गेंद को डिफेंस करने के लिए औचक की बल्ला नीचे लाना पड़ा। इस दौरान विकेट के पीछे से रिजवान ने ब्रूक को स्लेज करते हुए कहा- नो माॅर बैजबाॅल (No more Bazball)

देखें मोहम्मद रिजवान की यह वीडियो

Rizwan on stump mic “No more Bazball” 😂😂 pic.twitter.com/FvCSlOctPz

— Talha🌹🍉 (@tal_h_a) October 24, 2024

इंग्लैंड की पहली पारी 267 रनों पर सिमटी

दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। बता दें कि पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की पहली पारी 68.2 ओवरों में 267 रनों पर ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड के लिए विकेटीकपर जेमी स्मिथ 89 और बेन डकेट ही 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। तो वहीं गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से साजिद खान ने 6 और नौमान अली ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जाहिद महमूद को 1 सफलता मिली।

तो वहीं खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने पहली पारी में 22 ओवर बाद, 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय सऊद शकील 16* और शान मसूद 15* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अबदुल्लाह शफीक 14, सैम अयूब 19 और कामरान गुलाम 3 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। इंग्लैंड की ओर से अभी तक जैक लीच, गस एटकिंसन और शोएब बशीर को 1-1 सफलता मिली है।

আরো ताजा खबर

“टेस्ट क्रिकेट सबसे पहले आना चाहिए” – जोफ्रा आर्चर के IPL खेलने पर भड़के माइकल वॉन, ECB को भी लताड़ा

Vaughan Blasts ECB for Letting Archer Prioritise IPL Over England Duty (image via X) माइकल वॉन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले जोफ्रा आर्चर को इंग्लैंड द्वारा...

IPL 2026, Match 64: RR बनाम LSG मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

राजस्थान रॉयल्स 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 64वें मैच में, मंगलवार, 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करेगा। राजस्थान रॉयल्स को अपने...

IPL 2026: आज रात चेन्नई में संन्यास लेंगे एमएस धोनी? 5 साल पहले खुद किया था इशारा!

IPL 2026: MS Dhoni (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 लीग स्टेज में अब सिर्फ दो मैच बचे हैं, लेकिन एमएस धोनी ने इस सीजन में अभी...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की 5 विकेट से शानदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, DC vs RR: Stats Review (image via X) दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार, 17 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में 2026 आईपीएल के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स पर...