Skip to main content

ताजा खबर

Nitish Reddy ने कोच गंभीर का किया शुक्रिया अदा, तो रिंकू ने SKY से जुड़ी बड़ी बात बताई

Nitish Reddy ने कोच गंभीर का किया शुक्रिया अदा तो रिंकू ने SKY से जुड़ी बड़ी बात बताई

(Image Credit-Instagram)

Rinku Singh और Nitish Kumar Reddy ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई थी, जहां दिल्ली में हुए दूसरे टी20 मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों का बल्ला जमकर बोला था। वहीं इस खास पारी के बाद रेड्डी और रिंकू का एक वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिसमें इन दोनों ने अपनी-अपनी पारी को लेकर बात की है।

क्या बयान दिया बल्लेबाज Rinku Singh ने?

Nitish Kumar Reddy के अलावा Rinku Singh ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अर्धशतक लगाया था, इस दौरान रेड्डी ने 74 और रिंकू ने 53 रन बनाए थे। वहीं टीम के नए वीडियो में रिंकू ने अपनी पारी को लेकर बयान दिया है रिंकू ने कहा- मैं और रेड्डी बल्लेबाजी एंजॉय कर रहे थे और मैंने उनको बोला की God’s Plan है आप मारते रहो। आगे रिंंकू ने कहा कि- Nitish भईया ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की, ये मेरा तीसरा अर्धशतक है और तीनों अर्धशतक तभी आए हैं जब टीम के जल्दी विकेट गिर गए थे। रिंकू ने बताया कि गेंद फंस रहा था और रेड्डी भाई ने बोला था गेंद फंस रहा है देखकर खेलना।

दमदार बल्लेबाजी को लेकर बोले Nitish Kumar Reddy

रिंकू सिंह के अलावा Nitish Kumar Reddy ने भी इस वीडियो में बयान दिया, उन्होंने कहा कि- भारत के लिए खेलना गर्व की बात है मैन ऑफ द मैच मिला और इसके लिए मैं ग्रेटफुल हूं। आगे रेड्डी ने कहा कि- जहां से मुझे पता चला मैं अपना खेल दिखा सकता हूं, वहां से मैने खुद पर भरोसा करना शुरू कर दिया। मैं और रिंकू आराम से बात कर रहे थे और इस दौरान हमने खुद पर कोई प्रेशर नहीं लिया, हमने स्कोर को लेकर कुछ भी प्लान नहीं किया था और हम बस गेंदबाज को टारगेट कर रहे थे। रेड्डी ने बोला कि- मैं गौतम गंभीर सर को धन्यवाद बोलना चाहूंगा, उन्होंने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया और गेंदबाजी पर विश्वास रखने के लिए कहा।

Nitish और Rinku ने दिल्ली में रंग जमा दिया था

*अभी तक जो भी सीरीज खेला हूं टीम इंडिया से ,वो नहीं हारे हम- रिंकू सिंह।
*सूर्यकुमार ने एग्रेशन दिखाने और नेचुरल गेम खेलने लिए कहा था- रिंकू ।
*स्पिन गेंदबाजों पर हमने अटैक किया, रिंकू ने बोला सब God’s Plan है- रेड्डी।
*दूसरे टी20 मैच में दोनों बल्लेबाजों के बीच 108 रनों की साझेदारी हुई थी।

Rinku Singh और Nitish Kumar Reddy का ये वीडियो आया सामने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कमाल का कैच पकड़ा था हार्दिक पांड्या ने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल 

IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी...

20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा...

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...