Skip to main content

ताजा खबर

New Zealand SWOT Analysis: चैंपियंस ट्रॉफी में क्या है न्यूजीलैंड की ताकत और कमजोरी?

Newzealand Team (Pic Source-Twitter)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। आगामी टूर्नामेंट का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर करते हुए नजर आएंगे। न्यूजीलैंड टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। यही नहीं आईसीसी इवेंट्स में हमेशा ही न्यूजीलैंड को काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं न्यूजीलैंड टीम का SWOT विश्लेषण।

Strengths (ताकत)

न्यूजीलैंड टीम के सभी खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का काफी अनुभव है। यही नहीं टीम ने हाल ही में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई त्रिकोणीय सीरीज को अपने नाम किया था। टीम के पास बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में अनुभवी केन विलियमसन है जबकि मेजबान के ऑलराउंडर और स्पिनर्स का डिपार्टमेंट भी काफी मजबूत है।

टीम का मिडिल ऑर्डर भी काफी मजबूत नजर आ रहा है। न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में किसी भी टीम के ऊपर दबाव डालने में सक्षम है।

Weakness (कमजोरी)

न्यूजीलैंड की कमजोरी यह है कि उनके पास कोई भी अनुभवी तेज गेंदबाज नहीं है। टीम का स्पिन डिपार्टमेंट तो काफी अच्छा दिख रहा है लेकिन पावरप्ले में भी उन्हें आक्रामक गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डालना होगा।

न्यूजीलैंड टीम ने अगर शुरुआत में ही ज्यादा से ज्यादा रन विरोधी टीम को दे दिए तो इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ।

Opportunity (मौका)

माइकल ब्रेसवेल, विलियम ओ’रुकी, विल यंग सहित ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जिन्हें आगामी टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है। टीम के तेज गेंदबाजों के पास शानदार गेंदबाजी करने का काफी अच्छा मौका है। सभी टीमों का बल्लेबाजी लाइनअप आगामी टूर्नामेंट में काफी मजबूत दिख रहा है और अगर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने आगामी टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी तो वह इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को आसानी से अपने नाम कर सकते हैं।

Threats (खतरे)

न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा केन विलियमसन और डेवन कॉनवे का फॉर्म होगा। इन दोनों ही खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। न्यूजीलैंड के लिए अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ियों का फॉर्म इस समय काफी अच्छा है।

अगर टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो जाती है तो बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों को भी अपना शत प्रतिशत देना बेहद जरूरी होगा। न्यूजीलैंड के लिए सबसे अच्छी बात यह है की चैंपियन ट्रॉफी 2025 में लेने वाली कुछ टीमों के खिलाफ उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

আরো ताजा खबर

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...

रोहित-विराट बनाम दुनिया के दिग्गज? BCCI के 100 साल पूरे होने पर हो सकता है भारत और वर्ल्ड XI के बीच महामुकाबला

BCCI Eyes Blockbuster India vs Rest of the World XI Clash for Centenary Celebrations (image via getty) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बोर्ड की 100वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारतीय...

SM Trends: 20 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में रूट ने...

बेन स्टोक्स की एशेज में नहीं होगी वापसी, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संन्यास के फैसले पर लगाई मुहर

Fleming rules out Stokes comeback for Ashes, respects retirement decision (image via getty) इंग्लैंड के नए टेस्ट हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की एशेज...