Skip to main content

ताजा खबर

New Zealand के कप्तान को Akash Deep ने दिखाए दिन में तारे, तेज गेंदबाज का गुस्सा देखने लायक था

Akash Deep (Image Credit- Instagram)

इस समय टीम इंडिया और New Zealand के बीच मुंबई टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल हो रहा है, इस दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज Akash Deep की एक गेंद ने कीवी टीम के कप्तान को दिन में तारे दिखा दिए। जिसके बाद उस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और साथ ही आकाश भी अपना आपा खो बैठे थे।

टीम इंडिया आज हो गई ऑलआउट

दूसरी ओर New Zealand के खिलाफ टीम इंडिया तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑलआउट हो गई, जहां रोहित की सेना ने सिर्फ 263 रन बनाए। ऐसे में अब अगर कीवी टीम को ये मैच भी जीतना है, तो दूसरी पारी में दमदार बल्लेबाज कर टीम इंडिया को एक विशाल टारेगट देना होगा। वैसे न्यूजीलैंड टीम इस सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त बना चुकी है और सीरीज में 2-0 से आगे है, वहीं इंडिया 12 साल बाद अपने घर में टेस्ट सीरीज हारी है।

New Zealand के कप्तान को बेबस कर दिया Akash Deep ने

*New Zealand के कप्तान Tom Latham को Akash Deep ने किया आउट।
*जहां आकाश ने शानदार गेंद पर कीवी कप्तान को किया 22 गज पर बोल्ड।
*उसके बाद आकाश का गुस्सा और जोश देखने लायक था मैदान पर।
*काफी कम समय में इस खिलाड़ी ने अपनी रफ्तार से किया है सभी को प्रभावित।

Akash ने कुछ इस तरह आउट किया New Zealand के कप्तान को

𝐀𝐤𝐚𝐬𝐡 𝐚𝐚𝐭𝐞 𝐡𝐢 𝐤𝐚𝐚𝐦 𝐬𝐡𝐮𝐫𝐮 𝐤𝐚𝐫𝐝𝐢𝐲𝐞 😉#INDvNZ #IDFCFirstBankTestTrophy #JioCinemaSports pic.twitter.com/13MNtSwl5t

— JioCinema (@JioCinema) November 2, 2024

अपने शतक से चूक गए बल्लेबाज शुभमन गिल

दूसरी ओर टीम इंडिया की तरफ से तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पंत और शुभमन गिल ने दमदार बल्लेबाज की, लेकिन ये दोनों बल्लेबाज अपने शतक नहीं पूरे कर पाए। इस दौरान पंत ने कुल 60 रनों की शानदार पारी खेली, तो दूसरी ओर शुभमन गिल अपने शतक से चूक गए। जहां गिल 90 रन पर आउट हो गए और उसके बाद वो काफी ज्यादा निराश नजर आए। वहीं पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली फेल रहे थे, साथ ही दोनों बल्लेबाजों ने काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में कोई बड़ी पारी नहीं खेली है।

गिल नजर आए काफी खुश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

‘उन्होंने हमें चोक कर दिया’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में पूर्व भारतीय ने की स्पिनर खिलाने की बड़ी मांग 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर, शनिवार को हेग्ली ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।...

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बोलिंग चुनी, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: India opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे टी20आई मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस...

बांग्लादेशी स्पिनर एलिस अल इस्लाम के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल! वनडे डेब्यू के बाद संदिग्ध एक्शन की रिपोर्ट

Bangladesh Off-Spinner Aliss Al Islam Reported to ICC for Suspect Bowling Action (image via X) बांग्लादेश के स्पिन-बॉलिंग सेटअप पर नए सिरे से सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि ऑफ-स्पिनर एलिस...

मुंबई इंडियंस ने कायरन पोलार्ड को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2027 से पहले बनाए गए हेड कोच

IPL 2027: Kieron Pollard Appointed Mumbai Indians Head Coach (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने फ्रेंचाइजी के अहम आइकॉन कायरन पोलार्ड...