Skip to main content

ताजा खबर

Nepal Premier League 2024: अपने पहले मैच में बड़ी पारी खेलने में असफल साबित हुए शिखर धवन, पढ़ें मैच का हाल?

Nepal Premier League 2024: अपने पहले मैच में बड़ी पारी खेलने में असफल साबित हुए शिखर धवन, पढ़ें मैच का हाल?

Karnali vs Janakpur (Image Credit- Twitter X)

Nepal Premier League 2024: नेपाल प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत 30 नवंबर से हो चुकी है। तो वहीं इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan), अपने पहले मैच में बड़ी पारी खेलने में असफल साबित हुए हैं।

गौरतलब है कि एनपीएल के डेब्यू सीजन में धवन करनाली याक्स (Karnali Yaks) के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं इस मैच में अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद धवन बड़ी पारी खेलने में असफल साबित हुए। शिखर अपने पहले मैच में 14 गेंदों में महज 14 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान खिलाड़ी ने तीन चौके भी लगाए।

करनाली याक्स बनाम जनकपुर बोल्ट्स मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो टूर्नामेंट का तीसरा मैच कीर्तिपुर में खेला गया। मुकाबले में करनाली याक्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। इससे पहले टीम की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रही। ओपनर देव खनल 1 रन बनाकर दूसरे ओवर में आउट हो गए।

हालांकि, अंत में टीम के लिए गुलशन झा ने 36, अर्जुन घर्ती ने 33 और कप्तान सोमपाल कामी ने 29* रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से टीम इस टारगेट तक पहुंचने में सफल रही। तो वहीं जनकपुर बोल्ट्स की गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद मोहसिन को 2 विकेट मिले, तो किशोर महतो, ललित राजबंशी, हर्ष ठाकेर और जेम्स नीशम को 1-1 सफलता मिली।

इसके बाद जब जनकपुर बोल्ट्स करनाली याक्स से मिले 142 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो इसने इस टारगेट को 15.1 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल क लिया। इससे पहले टीम के लिए सलामी बल्लेबाज कप्तान अनिल शाह (62*) और आशिफ शेख (36) के बीच पहले विकेट के लिए 84 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। इसके अलावा लाहिरु मिलंता ने 24 और जेम्स नीशम ने 16* रन बनाकर नाबाद रहे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...