Skip to main content

ताजा खबर

NED vs SA: मैदान में मार्को यान्सन का जलवा, स्लिप में डाइव लगाकर एक हाथ से लपका अविश्वसनीय कैच

Marco Jansen takes brilliant catch

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 16वां मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। अफ्रीकी कप्तान एडन माक्ररम ने टॉस जीता और नीदरलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। माक्ररम का ये फैसला उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया।

मार्को यान्सन (Marco Jansen) ने पहले ही ओवर में माइकल लेविट को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इसके बाद ओटनील बार्टमैन ने मैक्स ओडॉड का अपना शिकार बनाया। लेकिन इस विकेट में मार्को यान्सन का शानदार योगदान रहा। उन्होंने स्लिप में ओडॉड का अद्भुत कैच लपका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।

दरअसल, बार्टमैन पारी के चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आए। उन्होंने मैक्स ओडॉड को लगातार तीन गेंदें डॉट फेंकी और चौथी गेंद उनके बल्ले का किनारा लेती हुई दूसरी स्लिप में गई। जहां खड़े मार्को यान्सन (Marco Jansen) ने अपनी बाई ओर डाइव लगाते हुए अविश्वसनीय कैच लपका। फैन्स उनके इस जबरदस्त प्रयास की जमकर सराहना कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यान्सन ने गेंद से बरपाया कहर

ओडॉड का 6 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं आज मुकाबले में मार्को यान्सन का जलवा है। उन्होंने जोरदार फील्डिंग के अलावा गेंद से भी कहर बरपाया है। खबर लिखे जाने तक उन्होंने अपने तीन ओवर के स्पैल में सिर्फ 11 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए हैं।

साउथ अफ्रीका की बात करें तो वह टूर्नामेंट में अब तक एक मुकाबला खेल चुका है, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। दूसरी तरफ नीदरलैंड भी एक मैच खेल चुका है और उसने मुकाबले में नेपाल को 6 विकेट से मात दी है। अब देखना है कि आज का मुकाबला इनमें से कौन जीतता है और ग्रुप में बढ़त बनाता है?

আরো ताजा खबर

मैं Kapil Dev की तरह फास्ट बाॅलिंग करियर बनाना चाहता था, लेकिन….., हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर और वर्तमान राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने हाल में ही एक बड़ा बयान दिया है। क्रिकेट गलियारों...

Babar Azam ने खत्म किया दो साल का सूखा! फिर से आईसीसी टाॅप-10 रैंकिंग में बनाई जगह

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने बुधवार को लगभग दो साल का सूखा खत्म करते हुए वापिस से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले लंकाई कप्तान ने भरी हुंकार, बोले ‘भारत को आसानी से हरा देंगे’

SL vs IND: Dhananjaya de Silva Confident Ahead of Galle Test Against India (image via X) SL vs IND: श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा का मानना ​​है कि 15...

AUS vs BAN: हसन महमूद के 6 विकेट के सामने ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ढेर; पहले दिन बांग्लादेश का रहा दबदबा

AUS vs BAN: Hasan Mahmud Takes Six as Australia Collapses to 198 vs Bangladesh AUS vs BAN: 13 अगस्त को डार्विन में पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बांग्लादेश का पलड़ा...