Skip to main content

ताजा खबर

Munawar Faruqui के साथ दोस्ती बढ़ रही है Shreyas Iyer की, देखो दोनों साथ में ठुमके लगा रहे हैं

Shreyas Iyer (Image Credit-Instagram)

शानदार बल्लेबाज होने के अलावा Shreyas Iyer एक दमदार डांसर भी हैं, जहां समय-समय पर उनकी डांस रील इंस्टाग्राम पर जमकर वारयल होती है। इसी कड़ी में अय्यर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गजब के डांस मूव करते हुए नजर आ रहे हैं एक खास शख्स के साथ में।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है Shreyas Iyer को

हाल ही में Shreyas Iyer ने रणजी ट्रॉफी में शतक लगाया है, जिसके बाद इस बल्लेबाज ने एक बड़ा बयान दिया है। अय्यर ने कहा कि-मुझे ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलनी है, क्रिकेट की ये सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। साथ ही उन्होंने कहा कि- परिस्थितियां, प्रतिद्वंद्विता और तीव्रता आपसे सब कुछ मांगती हैं, और ये ऐसे पल हैं जिनका हिस्सा आप एक क्रिकेटर के तौर पर बनना चाहते हैं। मैं उस अवसर को भुनाने और अपनी छाप छोड़ने के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं।

डांस के मामले में Shreyas Iyer सब को पीछे छोड़ देते हैं

*Shreyas Iyer का एक नया डांस वीडियो हो रहा है इंस्टाग्राम पर वायरल।
*वीडियो में कॉमेडियन Munawar Faruqui के साथ डांस कर रहे हैं अय्यर।
*बाबू जी जरा धीरे चलो गाने श्रेयस अय्यर देसी अंंदाज में डांस करते नजर आए।
*इस दौरान फैन्स को पसंद आया बल्लेबाज का ये उत्साह, किए कई सारे कमेंट्स।

Shreyas Iyer का डांस वीडियो हो गया सुपर वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gautami Sawhney (@gautamisworld)

 Irani Cup के साथ बल्लेबाज की तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)

 मुश्किल लग रही है टेस्ट टीम में वापसी

जी हां, श्रेयस अय्यर भले ही बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं, लेकिन उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी मुश्किल लग रही है। जहां टीम इंडिया हर सीरीज के लिए लगभग-लगभग एक सी टीम चुन रही है, साथ ही गिल के अलावा सरफराज और जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया जा रहा है। अय्यर ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट मैच इस साल फरवरी महीने में खेला था, जो इंग्लैंड के खिलाफ था। दूसरी ओर लंका के खिलाफ उन्होंने वनडे क्रिकेट में वापसी की थी, जिसमें उनका प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था।

আরো ताजा खबर

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...