
Mumbai Indians (Image Credit- Instagram)
IPL 2024 के दौरान Mumbai Indians टीम में विवाद होने की कई सारी खबरें सामने आई थी, कोई भी खिलाड़ी हार्दिक की कप्तानी से खुश नहीं था। लेकिन अब कहानी बदलती हुई नजर आ रही है, जहां रिटेन हुए खिलाड़ियों का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में सभी खिलाड़ी हार्दिक के साथ काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।
Mumbai Indians ने छोड़ा ईशान किशन का साथ
Mumbai Indians टीम ने कई स्टार खिलाड़ियों का साथ छोड़ा है, जहां इस लिस्ट में ईशान किशन का नाम भी शामिल है। जो सालों से इस टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब MI टीम ने ईशान को रिलीज कर दिया। वैसे काफी समय से ईशान अपनी रकम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे और साथ ही वो अब टीम इंडिया का भी हिस्सा नहीं है।
अब नजर ना लगे Mumbai Indians के खिलाड़ियों की दोस्ती को
*MI टीम ने हार्दिक के अलावा रोहित, सूर्यकुमार, बुमराह और तिलक को रिटेन किया।
*टीम के इंस्टा पर कॉन्ट्रैक्ट साइन और फोटोशूट का एक वीडियो आया है सामने।
*वीडियो में हार्दिक के साथ मस्ती करते दिखे बाकी चारों रिटेन हुए MI खिलाड़ी।
*सभी की हुई हार्दिक से दोस्ती, तिलक वर्मा भी छोटे भाई की तरह हार्दिक से गले मिले।
ये वीडियो बहुत पसंद आएगा आपको Mumbai Indians का
A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)
कप्तान और पूर्व कप्तान ने क्या बोला?
रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट आने के बाद MI टीम ने कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें रोहित और हार्दिक के बयान हैं अपनी टीम को लेकर और साथी खिलाड़ियों के रिटेन होने को लेकर। हार्दिक ने कहा कि- ये शानदार है और मुझे काफी प्यार मिला है, मेरा सफर MI से शुरू हुआ था और जो भी मैंने जीवन में हासिल किया वो MI टीम का पार्ट रहा है। हार्दिक ने ये भी बोला कि- अगले साल भी टीम के लिए खेलना स्पेशल होगा। रोहित ने कहा कि- मैं फिर से मुंबई टीम का पार्ट बनने के लिए उत्साहित हूं। आगे रोहित ने कहा कि- हम टीम के तौर पर एक-दूसरे की मदद करेंगे और चीजों को बदलेंगे।
इन सभी खिलाड़ियों का किया शुक्रिया अदा
A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

