Skip to main content

ताजा खबर

MS Dhoni ने अपनी बैटिंग, कीपिंग और कप्तानी से मैच जिताए हैं: वसीम अकरम

MS Dhoni ने अपनी बैटिंग कीपिंग और कप्तानी से मैच जिताए हैं वसीम अकरम

Wasim akram and ms dhoni (Image Credit- Twitter/X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज, कप्तान व स्विंग ऑफ सुल्तान के नाम से मशहूर वसीम अकरम (Wasim Akram) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा बयान दिया है। अकरम ने कहा है कि धोनी ने अपनी बैटिंग और कप्तानी से मैच जिताएं हैं।

गौरतलब है कि हाल में ही 7 जुलाई को धोनी ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया है। तो वहीं इस मौके पर क्रिकेट जगत समेत पूर्व खिलाड़ी धोनी के खास दिन पर उन्हें बधाई देते हुए नजर आए हैं। तो वहीं अब सोशल मीडिया पर धोनी को लेकर अकरम का बयान वायरल हो रहा है।

MS Dhoni को लेकर वसीम अकरम ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि स्पोर्ट्स कीड़ा के शो ‘मैच की बात’ पर वसीम अकरम ने धोनी को लेकर कहा- एक क्रिकेटर के रूप में, उन्होंने विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी – सभी प्रमुख (सफेद गेंद) ट्रॉफियां जीती हैं। वह जहां भी जाते हैं, चाहे वह दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पंजाब, लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद हों, स्टेडियम गूंज उठता है, और यह होना ही चाहिए, क्यों नहीं? भारत में ऐसा क्रिकेटर, ऐसा कप्तान कभी नहीं हुआ।

अकरम ने आगे कहा- मैदान के अंदर और बाहर, उन्होंने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। उन्होंने अपनी बैटिंग, कीपिंग और कप्तानी से मैच जिताए हैं। अगर धोनी को ऐसा स्वागत नहीं मिलेगा, तो किसे मिलेगा? ऐसा स्वागत सचिन को मिलता था, धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा – ये भारतीय क्रिकेट में चार बड़े नाम हैं। निश्चित रूप से, धोनी उस तरह के सम्मान के हकदार हैं जो उन्हें मिलता है।

दूसरी ओर, आपको धोनी के बारे में जानकारी दें तो साल 2020 में क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद, अब वह सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। भारत के लिए धोनी ने ओवरऑल फाॅर्मेट में 538 मैच खेलते हुए कुल 17266 रन बनाए हैं। तो वहीं जब भी धोनी मैदान पर या कहीं बाहर निकलते हैं तो उनकी फोटो व वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगती हैं।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...