Skip to main content

ताजा खबर

MS Dhoni का कट गया चालान, तेज गति से चला रहे थे वाहन

MS Dhoni का कट गया चालान, तेज गति से चला रहे थे वाहन

MS Dhoni (Image Credit- Gemini)

नियम सभी के लिए एक जैसे होते हैं और इससे पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी भी अछूते नहीं रहे हैं। बता दें कि तेज गति से वाहन चलाने के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस ने धोनी का 1 हजार रूपए का ई-चालान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यातायात नियमों का उल्लंघन करने के चलते धोनी का यह चालान किया गया है।

झारखंड की राजधानी रांची में विकेटकीपर बल्लेबाज के घर के पास हुई तेज गति से वाहन चलाने की घटना के बाद, पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत उनके नाम पर ई-चालान जारी किया। 44 वर्षीय खिलाड़ी को रांची में यातायात निगरानी प्रणाली द्वारा उनकी गाड़ी को तेज गति से चलाते हुए पकड़े जाने के बाद स्वचालित डिजिटल चालान दिया गया।

गौरतलब है कि धोनी अक्सर रांची की सड़कों पर अपनी पुरानी और विटेंज कार व बाइक चलाते हुए नजर आते हैं। हालांकि, इस बार तेज गति से वाहर चलाने के लिए उनका चालान काटा गया है। भले ही चालान की रकम कम हो, लेकिन बड़ी बात है कि यातायात नियमों से कोई नहीं बच सकता।

दूसरी ओर, यह इस महीने दूसरी बार है जब पूर्व कप्तान को कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इससे पहले झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड ने धोनी को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में बताया गया है कि धोनी ने अपनी एक आवासीय संपत्ति का व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया है।

आईपीएल 2026 में एक्शन में नजर आएंगे

तो वहीं, अब एमएस धोनी आईपीएल 2026 में एक्शन में नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले धोनी के टीम से जुड़ने की वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया है। गौरतलब है कि धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को रिकाॅर्ड पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। हालांकि, आगामी सीजन में वह बतौर अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

RCB के अभिनंदन सिंह का बड़ा बयान, अपने खेल में सुधार का क्रेडिट विराट कोहली को दिया 

Virat Kohli and Abhinandan Singh (Image Credit- Twitter X) 17 अगस्त 2026 को जारी यूपी टी20 लीग में लखनऊ फालकन्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह (Abhinandan Singh)...

ENG vs PAK: पाकिस्तान को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए बाबर आजम

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान...

SL vs IND 1st Test, Day 4: गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर भारत, स्टंप्स तक श्रीलंका का स्कोर 84/4

SL vs IND 1st Test, Day 4 highlights (image via getty) मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के...

जन्मदिन पर क्रांति गौड़ को मिला बड़ा सरप्राइज! Hardik Pandya से की मुलाकात, मिली साइन्ड जर्सी

Kranti Gaud Meets Hardik Pandya at BCCI Centre of Excellence (image via X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारत की महिला...