Skip to main content

ताजा खबर

MS Dhoni का अनकैप्ड प्लेयर नियम के तहत रिटेन होना पूर्व क्रिकेटर को नहीं आया रास!, कह दी बड़ी बात

MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी को सिर्फ चार करोड़ रुपये में अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन किया है। इससे सीएसके के पास एक बड़ी राशि खर्च होने से बच गई। अब भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अनकैप्ड प्लेयर नियम के रिवीव के बाद आईपीएल को लेकर कमेंट किया है।

31 अक्टूबर, गुरुवार को आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी। धोनी को सीएसके ने पिछले सीजन से 8 करोड़ रुपये की कटौती के साथ सिर्फ 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया। और ऐसा इसलिए हो सका, क्योंकि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने अनकैप्ड प्लेयर नियम वापस लाया, जिससे फ्रेंचाइजी द्वारा किसी भी खिलाड़ी को अनकैप्ड कैटेगरी में केवल 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया जा सकता है।

बता दें कि अनकैप्ड प्लेयर वो हैं, जिसने पिछले पांच वर्षों में भारत के लिए नहीं खेला है और धोनी ने जुलाई 2019 में भारत के लिए आखिरी बार खेला था। इस नियम के तहत धोनी बिल्कुल फिट बैठ रहे थे और फ्रेंचाइजी ने बिना किसी हिचकिचाहट के मेन इन येलो के दिग्गज को अनकैप्ड कैटेगरी में रिटेन कर लिया।

उन्होंने 10-15 करोड़ रुपये बचाए हैं- मोहम्मद कैफ

वहीं मोहम्मद कैफ ने जियो सिनेमा पर कहा, सीएसके ने वास्तव में अच्छा खेला है। उन्होंने 10-15 करोड़ रुपये बचाए हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से इस नियम को वापस लाया गया, क्योंकि हम भावनाओं से प्रेरित थे, और हम सभी वास्तव में चाहते थे कि एमएस धोनी एक और साल खेलें। मुझे लगता है कि सीएसके ने वहां बहुत चतुराई से खेला। हां, वह कम पैसे ले रहे हैं, लेकिन इससे सीएसके को नीलामी में बड़े नाम वाले खिलाड़ियों को खरीदने की अनुमति मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि जो भी खिलाड़ी भारत के लिए खेलता है, मैं 36 साल का था जब मैंने आखिरी बार भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेला था। अब अगर मुझे टीम से बाहर कर दिया जाता है, लेकिन आईपीएल में मैं अच्छा प्रदर्शन करता हूं, तो मुझे अनकैप्ड प्लेयर नियम के अंतर्गत नहीं आना चाहिए। ये उन खिलाड़ियों के लिए होना चाहिए, जिन्होंने अभी तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। ये तो चाल चल दिए सीएसके वाले बढ़िया। और उन्होंने इसे बहुत अच्छे से खेला, क्योंकि आईपीएल में धोनी को एक और साल देखने का मौका पाकर हम सभी भावुक हो गए थे। मुझे लगता है कि सीएसके को नीलामी में दो अतिरिक्त खिलाड़ियों को खरीदने का फायदा मिले।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...