Skip to main content

ताजा खबर

Most runs in World cup: टॉप 5 बल्लेबाज जिन्होंने ODI और T20I वर्ल्ड कप दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं

Virat Kohli – Sachin Tendulkar. (Photo Source: Getty Images)

Most runs in ODI & T20 World Cup history : व्हाइट बॉल वर्ल्ड कप दो फॉर्मेट में खेला जाता है, एक है वनडे और दूसरा टी20 फॉर्मेट। आज कल कुछ बल्लेबाज वनडे स्पेशलिस्ट होते हैं तो कुछ टी20 फॉर्मेट स्पेशलिस्ट। दोनों फॉर्मेट को खेलने की शैली अलग है जिसके कारण ODI और T20I वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी अलग-अलग नाम देखने को मिलता है।

लेकिन इस लिस्ट में हम किसी एक नहीं बल्कि दोनों फॉर्मेट (Most Runs in ODI+T20I World Cup) को मिलाकर देखेंगे की किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यहां वनडे और टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों की लिस्ट दी गई है – आइए जानें कौन है टॉप पर?

5. कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) 

Kumar Sangakkara says the Lahore attack was the lowest point in his career. (Photo Source: Getty Images)

श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा वनडे और टी20 विश्व कप इतिहास में 67 पारियों में कुल 2193 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं। जिसमें 5 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। संगकारा ने साल 2014 में टी20 विश्व कप जीता था लेकिन वह अपने शानदार करियर के दौरान वनडे विश्व कप नहीं जीत सके।

4. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)

Sachin Tendulkar. (Photo by Mark Nolan/Getty Images)

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस Most Runs in ODI & T20I World cup की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 44 पारियों में 6 शतक और 15 अर्धशतक के साथ 2,278 रन बनाए हैं।

आपको यह बता दें कि उनके सभी रन वनडे विश्व कप में आए क्योंकि 2012 संस्करण तक सक्रिय खिलाड़ी होने के बावजूद उन्होंने कभी टी20 विश्व कप में भाग नहीं लिया।

3. डेविड वॉर्नर (David Warner)

David Warner (Image Credit- Twitter X)

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर आते हैं। डेविड वॉर्नर ने 68 पारियों में 2502 रन बनाए हैं।

2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

Rohit Sharma (Pic Source-X)

टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान और हितमैन रोहित शर्मा ने 69 पारियों में 2637 रन बनाए हैं और वह वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आते हैं।

1. विराट कोहली (Virat Kohli)

Virat Kohli (Pic Source-X)

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में ICC पुरुष विश्व कप में 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया।  कोहली के नाम अभी तक 67 पारियों में 3002 रन हैं और वह लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...