Skip to main content

ताजा खबर

Mohammed Siraj: टेस्ट में सिराज ने पूरा किया खास शतक, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने

Mohammed Siraj (Photo Source: Getty Images)

Mohammed Siraj Completes 100 Test Wicket: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट में अपना विकेटों का शतक पूरा किया। उन्होंने टेस्ट मैच की चौथी पारी में उस्मान ख्वाजा को आउट करके ये उपलब्धि हासिल की। सिराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 100 विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा और रवींद्र जड़ेजा के बाद चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए।

इस टेस्ट से पहले सिराज के 96 विकेट थे, लेकिन उन्होंने कंगारू टीम की पहली पारी में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 सफलताएं अर्जित की थी। इसके बाद कंगारू टीम की दूसरी पारी में भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और ख्वाजा (41) का आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाते हुए अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए। बता दें कि भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले (619) के नाम है।

Mohammed Siraj का टेस्ट करियर

सिराज के करियर की बात करें तो साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। वह अब तक 36 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 67 पारियों में 30.61 की औसत और 3.47 की इकॉनमी से 100 विकेट लिए हैं। वह 3 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि, वह अभी तक मैच में कभी भी 10 विकेट नहीं चटका पाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है।

WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

रविचंद्रन अश्विन- 195

जसप्रीत बुमराह – 156

रवींद्र जड़ेजा- 131

मोहम्मद सिराज- 100*

मैच की बात करें तो  भारत ने 162 रन का लक्ष्य रखा था। भारत की दूसरी पारी आज 157 रन पर सिमट गई थी और पहली पारी के चार रन की बढ़त को मिलाकर कुल 161 रन की लीड ली थी। भारत ने आज 16 रन बनाने में बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में आक्रामक शुरुआत की। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस वक्त ब्यू वेब्स्टर और ट्रैविस हेड बल्लेबाजी कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि ये दोनों बल्लेबाज टीम को आसानी से जीत की दहलीज तक पहुंचा देंगे। सिडनी टेस्ट मैच जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया जारी WTC के फाइनल में पहुंच जाएगा।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...