Skip to main content

ताजा खबर

Mohammed Shami की दौड़ देख फैन्स हुए खुश, 22 गज पर फिर से दिखेगा रफ्तार का कहर

Mohammed Shami की दौड़ देख फैन्स हुए खुश, 22 गज पर फिर से दिखेगा रफ्तार का कहर

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

भले ही चोट ने काफी समय तक Mohammed Shami को क्रिकेट से दूर रखा था, लेकिन अब ये तेज गेंदबाज 22 गज पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। जिसका नजारा एक बार फिर से शमी ने इंस्टा रील के जरिए दिखाया है, जहां रफ्तार का ये सौदागर हवाओं से बातें करता हुआ नजर आ रहा है।

पहले घरेलू क्रिकेट खेलेंगे Mohammed Shami

Mohammed Shami अब टीम इंडिया में कभी भी वापसी कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले इस खिलाड़ी से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स आ रही है। इन रिपोर्ट् के अनुसार शमी दिलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं, अगले महीने की 5 तारीख से शुरू हो रहे हैं इस टूर्नामेंट के जरिए शमी खुद को साबित करेंगे और लाल गेंद के खिलाफ वो फिर से कमाल करने पर फोकस करेंगे। वैसे इस दिलीप ट्रॉफी पंत, अक्षर पटेल, केएल राहुल सहित कई स्टार खिलाड़ी खेल सकते हैं।

Mohammed Shami की ये ‘दौड़’ देगी टीम इंडिया को बड़ी राहत

*Mohammed Shami की नई रील वीडियो टीम इंडिया के लिए खुशखबरी की तरह है
*जहां इस नई रील वीडियो में शमी दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं NCA के मैदान पर
*फिट हो गए हैं शमी, बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में हो सकती है वापसी
*कैप्शन लिखा- मैं अपने लिए नहीं दौड़ता, उनके लिए भी दौड़ता हूं जो मेरे पर भरोसा करते हैं

NCA से Mohammed Shami ने पोस्ट किया है ये नया वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

Trend को फॉलो करना आता है टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

टेस्ट क्रिकेट में शमी का अनुभव काम आएगा

टीम इंडिया को इस साल अब एक भी वनडे सीरीज नहीं खेलनी, दूसरी टी20 टीम में शमी को शायद ही जगह मिले। ऐसे में इस तेज गेंदबाज का अनुभव टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में काम आएगा, जहां टीम इंडिया अब बांग्लादेश के अलावा न्यूजीलैंड से भी घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज खेलेगी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शमी पर काफी जिम्मेदारी रहने वाली है, साथ ही ये खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेता है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...