Skip to main content

ताजा खबर

Mohammed Shami की दौड़ देख फैन्स हुए खुश, 22 गज पर फिर से दिखेगा रफ्तार का कहर

Mohammed Shami की दौड़ देख फैन्स हुए खुश, 22 गज पर फिर से दिखेगा रफ्तार का कहर

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

भले ही चोट ने काफी समय तक Mohammed Shami को क्रिकेट से दूर रखा था, लेकिन अब ये तेज गेंदबाज 22 गज पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है। जिसका नजारा एक बार फिर से शमी ने इंस्टा रील के जरिए दिखाया है, जहां रफ्तार का ये सौदागर हवाओं से बातें करता हुआ नजर आ रहा है।

पहले घरेलू क्रिकेट खेलेंगे Mohammed Shami

Mohammed Shami अब टीम इंडिया में कभी भी वापसी कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले इस खिलाड़ी से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स आ रही है। इन रिपोर्ट् के अनुसार शमी दिलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं, अगले महीने की 5 तारीख से शुरू हो रहे हैं इस टूर्नामेंट के जरिए शमी खुद को साबित करेंगे और लाल गेंद के खिलाफ वो फिर से कमाल करने पर फोकस करेंगे। वैसे इस दिलीप ट्रॉफी पंत, अक्षर पटेल, केएल राहुल सहित कई स्टार खिलाड़ी खेल सकते हैं।

Mohammed Shami की ये ‘दौड़’ देगी टीम इंडिया को बड़ी राहत

*Mohammed Shami की नई रील वीडियो टीम इंडिया के लिए खुशखबरी की तरह है।
*जहां इस नई रील वीडियो में शमी दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं NCA के मैदान पर।
*फिट हो गए हैं शमी, बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में हो सकती है वापसी।
*कैप्शन लिखा- मैं अपने लिए नहीं दौड़ता, उनके लिए भी दौड़ता हूं जो मेरे पर भरोसा करते हैं।

NCA से Mohammed Shami ने पोस्ट किया है ये नया वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

Trend को फॉलो करना आता है टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

टेस्ट क्रिकेट में शमी का अनुभव काम आएगा

टीम इंडिया को इस साल अब एक भी वनडे सीरीज नहीं खेलनी, दूसरी टी20 टीम में शमी को शायद ही जगह मिले। ऐसे में इस तेज गेंदबाज का अनुभव टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में काम आएगा, जहां टीम इंडिया अब बांग्लादेश के अलावा न्यूजीलैंड से भी घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज खेलेगी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शमी पर काफी जिम्मेदारी रहने वाली है, साथ ही ये खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेता है।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...