Skip to main content

ताजा खबर

Mohammad Nabi: स्टार अफगानी ऑलराउंडर लेने वाले हैं संन्यास, इस टूर्नामेंट में खेलकर ODI फॉर्मेट को कहेंगे अलविदा

Mohammad Nabi of Afghanistan (Photo: Getty Images)

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी अगले साल पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ODI फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी (CEO) नसीब खान ने क्रिकबज को बताया कि 2019 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 39 वर्षीय खिलाड़ी आईसीसी टूर्नामेंट के बाद 50 ओवर के प्रारूप से भी संन्यास ले लेंगे।

मोहम्मद नबी ने वनडे डेब्यू 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ किया था। उन्होंने अपने पहले ही मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाकर सभी को प्रभावित किया था। वह अभी तक 165 वनडे खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 27.30 की औसत से 3549 रन बनाने के साथ-साथ 171 विकेट भी लिए हैं। वह वर्तमान में यूएई में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं।

Mohammad Nabi ले सकते हैं ODIs से संन्यास

नसीब खान ने साथ ही यह भी कहा कि नबी वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद टी20 खेलना जारी रख सकते हैं। नसीब ने क्रिकबज से कहा, “हां, नबी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास ले रहे हैं और उन्होंने बोर्ड को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है।

उन्होंने कुछ महीने पहले मुझसे कहा था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपना वनडे करियर खत्म करना चाहते हैं और हम उनके फैसले का स्वागत करते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद, मेरी समझ से, उनसे अपने टी20 करियर को जारी रखने की उम्मीद है और अब तक यही योजना है।”

यूएई में चल रही बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मोहम्मद नबी ने शानदार 82 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी के दम अफगानिस्तान उस मुकाबले में 235 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा था। इसका बचाव करते हुए अल्लाह गजनफर ने 6 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। सीरीज का दूसरा और तीसरा वनडे क्रमशः 9 और 11 नवंबर को होगा।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs NZ: जेडेन लेनॉक्स के पांच-विकेट हॉल के चलते न्यूजीलैंड पांच विकेट से जीता, सीरीज हुई 1-1 से बराबर सोमवार, 13...

ENG vs IND: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से...

ENG vs IND: पहले वनडे में इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजर, मैच का रुख बदलने का रखते हैं दम

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से...

‘अभी बेस्ट आना बाकी है’ लाॅर्ड्स में ऐतिहासिक सेंचुरी लगाने के बाद बोलीं यास्तिका भाटिया 

Yastika Bhatia (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (Yastika...