Skip to main content

ताजा खबर

MLC 2024: स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली वॉशिंगटन फ्रीडम ने अपने नाम किया मेजर लीग क्रिकेट का खिताब

MLC 2024 स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली वॉशिंगटन फ्रीडम ने अपने नाम किया मेजर लीग क्रिकेट का खिताब

MLC 2024 Champions (Photo Source: x)

मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2024 का फाइनल मैच 28 जुलाई को वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनीकॉर्न्स के बीच खेला गया। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम ने 96 रनों की धांसू जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली वॉशिंगटन फ्रीडम ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा और फाइनल मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनीकॉर्न्स को एकतरफा अंदाज में हराकर खिताब पर कब्जा किया।

सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड का बल्ला फाइनल मैच में नहीं चला, लेकिन कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस मैच में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक बड़े स्कोर स्कोर तक पहुंचने में मदद की। स्मिथ ने 52 गेंदों पर 88 रनों की तूफानी पारी खेली और इस दौरान 14 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 22 गेंदों पर 40 रन ठोके। इन दोनों की बल्लेबाजी के बदौलत वॉशिंगटन फ्रीडम 20 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाने में कामयाब रही।

जवाब में सैन फ्रांसिस्को यूनीकॉर्न्स की टीम 16 ओवर में 111 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। फ्रीडम की तरफ से मार्को यानसेन ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं रचिन रविंद्र ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए। एंड्रयू टाइ ने दो ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि सौरभ नेत्रवलकर और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

सैन फ्रांसिस्को यूनीकॉर्न्स की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा। 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कैर्मी ली रूक्स ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 20 रन बनाए और नॉटआउट लौटे। इसके अलावा टीम के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे।

MLC 2024: ट्रैविस हेड को मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड

आपको बता दें कि फाइनल में मैच विनिंग पारी खेलने के लिए स्टीव स्मिथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया वहीं ट्रैविस हेड प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। ट्रैविस हेड ने 9 मैचों में 48 की औसत से 336 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 173.2 का रहा। ट्रैविस हेड ने एमएलसी 2024 में पांच अर्धशतक लगाए थे।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...