Skip to main content

ताजा खबर

MLC 2024: ग्लेन मैक्सवेल ने अपने जेस्चर से जीता करोड़ों लोगों का दिल, युवा फैन को दे दिया अपना POTM पुरस्कार

MLC 2024 ग्लेन मैक्सवेल ने अपने जेस्चर से जीता करोड़ों लोगों का दिल युवा फैन को दे दिया अपना POTM पुरस्कार

Glenn Maxwell

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउडंर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपने एक जेस्चर से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने MLC के दौरान मिले प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार को एक युवा फैन को दे दिया। साथ में उसे ऑटोग्राफ भी दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि मेजर लीग क्रिकेट 2024 में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच मुकाबला खेला गया। मुकाबले में मैक्सवेल ने किफायती गेंदबाजी की। मैक्सवेल ने अपने स्पैल में 15 रन दिए और तीन विकेट चटकाए। इसकी बदौलत नाइट राइडर्स को कुल 129 रनों पर रोक दिया गया। इस शानदार गेंदबाजी के लिए लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वाशिंगटन फ्रीडम ने शेयर किया वीडियो

POTM पुरस्कार जीतने के बाद वह मैदान में गए और एक नन्हें फैन को अपना पुरस्कार दे दिया और उसे ऑटोग्राफ भी दिया। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मैक्सवेल को मैच के बाद एक युवा फैन को एक बड़ा बॉक्स देते हुए देखा गया।

मैक्सवेल द्वारा युवा फैन को पुरस्कार देने का वीडियो वाशिंगटन फ्रीडम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया है। फ्रीडम ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘ग्लेन मैक्सवेल ने विनम्रतापूर्वक अपना POTM पुरस्कार अपने प्रशंसक को दिया’

वहीं मैच के बाद अपने प्रदर्शन पर बोलते हुए मैक्सवेल ने कहा कि, परिस्थितियों और सौरभ द्वारा शीर्ष क्रम में विकेट लेने के मामले में हम भाग्यशाली हैं। विकेट से कुछ मदद मिलना अच्छा था। थोड़ी सी घुमाव थी, थोड़ी सी असंगतता थी। यह एक अच्छा दिन था और शीर्ष पर जाना भी अच्छा था। मुझे बल्लेबाजी न करना बिल्कुल पसंद है; मेरे शरीर को थोड़ा आराम देना बहुत अच्छा है। स्मज (स्टीव स्मिथ) एक लीडर और ओपनर के रूप में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उनका साथ होना बहुत भाग्यशाली है।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 Asia Cup 2026: 28 अगस्त से दुबई में होगा आगाज, 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women’s T20 Asia Cup 2026 to Start August 28 in Dubai, India Face Pakistan on September 5 (image via getty) एशियन क्रिकेट काउंसिल ने महिला टी20 एशिया कप के छठे...

“ट्रॉफियां खुद बताती हैं” – वसीम जाफर ने किया अजीत अगरकर के कार्यकाल का विश्लेषण

Wasim Jaffer Praises India’s White-Ball Dominance Under Ajit Agarkar (image via X) भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने हाल ही में बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन...

भारत के लिए खतरे की घंटी! श्रीलंका में वार्म-अप मैच से पहले शुभमन गिल हुए चोटिल; पहले दिन के खेल से रहे बाहर

Shubman Gill Ruled Out of Day 1 of Sri Lanka Warm-Up Match Due to Finger Injury (image via getty) भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, ट्रेनिंग के दौरान अपनी दाहिनी हाथ...

7 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. मेहदी हसन मिराज ने CA XI के खिलाफ बांग्लादेश के वॉर्म-अप मैच में नाबाद 109 रन बनाए 6 अगस्त, 2026 को डार्विन...