Skip to main content

ताजा खबर

MLC 2024 के दौरान पुरानी लय में नजर आए कायरन पोलार्ड, स्पेंसर जॉनसन के खिलाफ लगाई छक्कों की हैट्रिक

MLC 2024 के दौरान पुरानी लय में नजर आए कायरन पोलार्ड, स्पेंसर जॉनसन के खिलाफ लगाई छक्कों की हैट्रिक

Kieron Pollard (Pic Source-X)

मेजर लीग क्रिकेट 2024 का शानदार मुकाबला लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स और MI न्यूयॉर्क के बीच में खेला गया था। यह मैच Dallas के Grand Prairie Stadium में खेला गया था। इस मैच में MI न्यूयॉर्क के कप्तान कायरन पोलार्ड ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की हैट्रिक लगाई। उन्होंने इस मैच में तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 12 गेंदों में 33 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें, कायरन पोलार्ड ने इस मुकाबले में MI न्यूयॉर्क की पारी के 15वें ओवर में स्पेंसर जॉनसन की गेंदबाजी में लगातार तीन छक्के जड़े। कायरन पोलार्ड का यह रूप तमाम क्रिकेट फैंस ने काफी लंबे समय के बाद देखा। इस टूर्नामेंट में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले कायरन पोलार्ड ने काफी निराशाजनक बल्लेबाजी की थी। हालांकि लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की।

MI न्यूयॉर्क ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह की पक्की

लॉस एंजेलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आंद्रे रसेल ने 35 रनों की पारी खेली जबकि जेसन रॉय ने 27 रनों का योगदान दिया। नीतीश कुमार ने 15 रन बनाए जबकि स्पेंसर जॉनसन 10 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। कायरन पोलार्ड ने इस मैच में सिर्फ एक ही गेंद फेंकी और उसमें उन्होंने आंद्रे रसेल का विकेट झटका। MI न्यूयॉर्क की ओर से राशिद खान ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके।

MI न्यूयॉर्क ने इस मैच को चार विकेट रहते हासिल किया। कायरन पोलार्ड के अलावा निकोलस पूरन ने 35 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 रनों का योगदान दिया। MI न्यूयॉर्क की ओर से सभी खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई।

लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स की ओर से कप्तान सुनील नारायण ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके। इस जीत के साथ MI न्यूयॉर्क इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। अब यहां से MI टीम को और भी अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...