Skip to main content

ताजा खबर

Mitchell Starc को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, लेकिन सैलरी में हुई भारी कटौती

Mitchell Starc (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन की शुरुआत आज से हो रही है। ऑक्शन के पहले दो सेट में मार्की प्लेयर्स पर बोली लगी। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जिन्हें डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाईट राइडर्स ने रिटेन नहीं किया था, उनके ऊपर बोली लगी। इस ऑक्शन में स्टार्क के लिए कई फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई, लेकिन उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ में खरीदा।

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और आरसीबी ने बोली लगाई। आरसीबी ने 11 करोड़ में डील डन कर ली थी लेकिन दिल्ली ने दोबारा एंट्री की और उन पर बोली फिर से शुरू हुई और दिल्ली ने 11.75 करोड़ में उन्हें खरीदा। हालांकि स्टार्क पिछली नीलामी से आधे से भी कम दाम में इस बार बिके हैं।

IPL 2024 में KKR का हिस्सा थे Mitchell Starc

कोलकाता ने IPL 2025 के लिए जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया था, उसमें एक प्रमुख खिलाड़ी का नाम गायब रहा, वह थे मिचेल स्टार्क, जिनको 24.75 करोड़ रुपये में नीलामी में फ्रेंचाइजी ने खरीदा था. स्टार्क 2024 में आईपीएल नीलामी में इतिहास में सबसे महंगे बिके खिलाड़ी बने थे, इस ऑस्ट्रेलियाई को डिफेंडिंग चैंपियन द्वारा रिलीज़ कर दिया गया। स्टार्क ने खुलासा किया था कि फैसले को लेकर उनकी फ्रेंचाइजी से कोई बातचीत नहीं हुई।

मिचेल स्टार्क ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज 100 वनडे विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बनकर महान हमवतन ब्रेट ली को पीछे छोड़ दिया है. स्टार्क ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में यह उपलब्धि हासिल की थी। आगामी आईपीएल सीजन में भी वो व्हाइट बॉल इस इसी तरह का प्रदर्शन करना चाहेंगे।

मिचेल स्टार्क के आईपीएल आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अब तक इस लीग में 40 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 51 विकेट निकाले हैं। इस दौरान उनका बॉलिंग औसत 22.29 का रहा है और इकोनॉमी 8.21 की रही है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/15 रहा है और उन्होंने अब तक दो बार 4 विकेट हॉल लिया है। पिछले IPL सीजन में वो केकेआर का हिस्सा थे जहां उन्होंने नॉक आउट मैचों में शानदार गेंदबाजी की थी।

আরো ताजा खबर

उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X) Usman Khawaja on ball-tampering: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने...

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...