
(Pic Source-X)
पर्थ टेस्ट मैच में Yashasvi Jaiswal ने शानदार पारी खेली थी टीम इंडिया के लिए, इस दौरान उन्होंने Mitchell Starc को दिन में तारे दिखा दिए थे। साथ ही यशस्वी ने बल्लेबाजी करते हुए स्टार्क को ताना भी कसा था, जिसे लेकर अब मेजबान टीम के गेंदबाज ने खुलकर बात की है और अपना पक्ष रखा है।
‘धीमी गेंदबाजी’ वाली बात पर Yashasvi को जवाब दिया Mitchell Starc ने
पर्थ टेस्ट मैच में जब Mitchell Starc गेंदबाजी कर कर रहे थे, उस समय Yashasvi Jaiswal ने स्टार्क को कहा था कि आप काफी धीमी गेंदबाजी कर रहे हैं और अब इस बात का जवाब इस गेंदबाज ने दिया है। स्टार्क ने कहा कि- मैंने धीमी गेंदबाजी वाली बात नहीं सुनी थी, मैं अब लोगों को कुछ ज्यादा नहीं बोलता हूं और हां मैं पहले बात करता था लेकिन अब नहीं। इस गेंदबाज ने आगे कहा कि- यशस्वी ने वो बेहतरीन फ्लिक शॉट खेला था और मैंने अगली बॉल भी वैसी ही फेंकी थी, लेकिन तब उन्होंने उसे डिफेंड किया। तो मैंने उसे कहां कि फ्लिक शॉट कहां है और इस पर वो हंस दिया। स्टार्क बोले कि- सभी जानते हैं कि जायसवाल पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए लगातार खेल रहे हैं और उनका प्रदर्शन दमदार रहा है। पहली पारी में हमने उनको सस्ते में आउट किया था, लेकिन फिर यशस्वी ने कंडीशंस का अच्छा फायदा उठाया और दूसरी पारी में शतक लगाया। इस गेंदबाज ने आखिर में यशस्वी को निडर खिलाड़ी बताया है।
मिचेल स्टार्क ने इस वीडियो में बात की है Yashasvi Jaiswal को लेकर
Mitchell Starc talking about Yashasvi Jaiswal’s sledge. pic.twitter.com/CAlsQOIWOA
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 5, 2024
कप्तान रोहित को भी सुन लेते हैं
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
Yashasvi Jaiswal ने धमाल मचा दिया था पर्थ में
*Yashasvi Jaiswal ने पर्थ टेस्ट की जीत में निभाई थी अहम भूमिका।
*इस दौरान यशस्वी ने लगाया था शतक, खेली थी 161 रनों की पारी।
*यशस्वी के अलावा उस दौरान विराट कोहली ने भी लगाया था शतक।
*तो पूरे मैच में 8 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह चुने गए थे मैन ऑफ द मैच।
Pink Ball टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की अंतिम 11
नाथन मैक्स्विनी, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड।
29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया
IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

