Skip to main content

ताजा खबर

MI vs RCB, Match 20: मुंबई इंडियंस या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी यहां जानें

IPL 2026, MI vs RCB: head to head records (image via X)
IPL 2026, MI vs RCB: head to head records (image via X)

2026 आईपीएल के 18वें मैच में, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए दो मैचों में हार के बाद, मुंबई इंडियंस जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

उन्होंने अपने सीजन की शुरुआत घर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ की थी। लेकिन मुंबई को अभी भी सही टीम कॉम्बिनेशन नहीं मिल पाया है। वे इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स के लौटने का भी इंतजार कर रहे हैं, जो निजी कारणों से टीम से बाहर हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आसानी से हरा दिया। जोश हेजलवुड की वापसी से टीम को मजबूती मिली है, जो चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद लौटे हैं। आरसीबी गुवाहाटी में मिली हार के बाद अपने सीजन को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे।

MI vs RCB मैच डिटेल्स

मैच  मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच 20, आईपीएल 2026
वेन्यू वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
तारीख और समय रविवार, 12 अप्रैल, शाम 7:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट)

MI vs RCB हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान मुंबई इंडियंस ने 19 मैचों में जीत हासिल की है। तो वहीं, एक बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15 मैच जीतने में सफल रही है। अभी तक एक भी मैच दोनों टीमों के बीच टाई या कोई परिणाम वाला नहीं रहा है।

मैच खेले  34
मुंबई इंडियंस ने जीते 19
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते 15
टाई/नो रिजल्ट 0
सबसे पहला मैच  20 अप्रैल, 2008 (बेंगलुरु ने जीता)
हालिया मैच  07 अप्रैल, 2025 (बेंगलुरु ने जीता)

আরো ताजा खबर

CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी चुनी, CSK के लिए डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी, देखें प्लेइंग XI

IPL 2026, CSK vs DC: DC opted to bowl first (image via JioHotstar) चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 के 18वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स के...

IPL 2026: आईपीएल में विजयरथ पर सवार पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया 

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज 11 अप्रैल को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल...

IPL 2026: लग्जरी कार से सिगरेट फेंकते और सिगरेट पीते नजर आए युजवेंद्र चहल, देखें वायरल वीडियो!

Yuzvendra Chahal (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान उनका एक वीडियो...

IPL क्रिकेट से ज्यादा ‘फिल्म’ जैसा, PSL में असली मुकाबला – RCB के पूर्व बल्लेबाज का बड़ा बयान

Rilee Rossouw (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग  और पाकिस्तान सुपर लीग की तुलना करते हुए एक दिलचस्प बयान...