Skip to main content

ताजा खबर

MI SWOT Analysis: IPL 2025 के लिए क्या है मुंबई की ताकत और कमजोरी, पढ़िए पूरा विश्लेषण

Hardik Pandya. (Image Source: IPL-BCCI)

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कोर प्लेयर्स को रिटेन किया था। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को रिटेन किया। ऐसे में जब वो मेगा ऑक्शन में उतरे तो उन्हें अपना पहला प्लेयर खरीदने के लिए 5 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के बेहतरीन तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को खरीदा। इसके अलावा उन्होंने और भी कुछ अच्छे प्लेयर्स को खरीदा।

पिछले साल जब हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके अपनी टीम में लाया था तो उस फैसले की काफी आलोचना हुई थी, फैंस समेत कुछ प्लेयर्स उस फैसले से खुश नहीं दिखे थे। उसका असर पिछले सीजन टीम के प्रदर्शन पर देखने को मिला था। ऐसे में सवाल ये है कि इस सीजन जो मुम्बई इंडियंस ने स्क्वॉड बनाया उसके साथ वो आगामी सीजन में कैसा प्रदर्शन करते हैं। इस आर्टिकल में हम मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड का विश्लेषण करेंगे और बताएंगे कि आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कमजोरी और ताकत क्या है।

MI SWOT Analysis (Mumbai Indians)

Strength (ताकत)

स्ट्रेंथ की बात करें तो मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के पास मजबूत बैटिंग और अच्छी पेस बॉलिंग यूनिट है। बैटिंग की बात करें तो उनके पास रोहित शर्मा हैं, इस वक्त दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं वहीं मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने एक लिए तिलक वर्मा हैं। इसके साथ ही उन्होंने विल जैक्स और रायन रिकल्टन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को टीम में शामिल किया है।

वहीं गेंदबाजी में उनके पास पहले से दिग्गज बॉलर जसप्रीत बुमराह थे, अब उन्होंने मेगा ऑक्शन में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर को खरीदकर अपनी पेस बॉलिंग यूनिट को और मजबूत कर किया है। इसके अलावा उनके पास लिजाद विलियम्स और रीस टॉपली भी हैं तो उनका तेज गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत दिख रहा है।

Weakness (कमजोरी)

कमजोरी की बात करें तो स्पिन बॉलिंग डिपार्टमेंट एक ऐसा एरिया है जहां वो कमजोर दिख रहे हैं। हालांकि मेगा ऑक्शन में उन्होंने अफगानी स्पिनर एम गजनफर और न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को जरूर खरीदा, इसके अलावा उनके पास कोई बड़े नाम स्पिन डिपार्टमेंट में मौजूद नहीं हैं। इसी वजह से स्पिन डिपार्टमेंट में वो डेप्थ नहीं दिख रही है। यह एक ऐसा डिपार्टमेंट जहां मुंबई इंडियंस को थोड़ा काम करने की जरूरत है।

Opportunity (अवसर)

तिलक वर्मा और नमन धीरऔर अर्जुन तेंदुलकर  जैसे युवाओं के पास खुद को साबित करने और टीम का भविष्य बनने का मौका है। वानखेड़े स्टेडियम की तेज पिचों पर उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों प्रभावी हो सकती हैं। ऐसे में उनके गेंदबाजों के पास अच्छा दबदबा बनाने का मौका होगा।

Threats (खतरा)

जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ियों को अपने फिटनेस को ध्यान में रखने की जरूरत होगी। जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेज करने के लिए फ्रेंचाइजी उन्हें कुछ लीग मैचों में आराम दे सकती है और ये टीम के लिए एक बड़ा टेंशन भी होगा। वहीं चेन्नई और दिल्ली जैसे मैदानों पर स्पिन विभाग की कमी टीम के लिए नुकसानदेह हो सकती है।

Mumbai Indians Final Squad:

हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...