Skip to main content

ताजा खबर

MI Camp में शुरू हुई गुटबाजी, रोहित को मिल रहा है अधिक सपोर्ट, हार्दिक के साथ खड़े हैं सिर्फ ईशान

MI Camp में शुरू हुई गुटबाजी रोहित को मिल रहा है अधिक सपोर्ट हार्दिक के साथ खड़े हैं सिर्फ ईशान

Rohit Sharma & Hardik Pandya (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा है। टीम शुरुआती दो मुकाबला हार चुकी है, जिसके बाद अब लगातार हार्दिक की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं। बतौर कप्तान हार्दिक ने शुरुआती दो मैचों में अब तक कुछ ऐसे फैसले लिए हैं, जो हर किसी की समझ से परे है। फैंस अभी भी ये मानने के लिए तैयार नहीं है कि, हार्दिक मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस में शुरू हुई गुटबाजी

इसी बीच मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को लेकर तरह-तरह की मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। दरअसल, दैनिक जागरण के एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि MI की टीम दो गुटों में बंट गई है। एक गुट जहां रोहित शर्मा को सपोर्ट कर रहा है, तो वहीं दूसरा हार्दिक पांड्या के साथ है। आपको बता दें कि रोहित के सपोर्ट में जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे प्लेयर मौजूद हैं।

वहीं हार्दिक पांड्या को सिर्फ ईशान किशन और कुछ अन्य प्लेयर्स का साथ मिल रहा है। यह इस बात को दर्शाता है कि फ्रेंचाइजी के अन्य प्लेयर्स भी हार्दिक की कप्तानी में खुश नहीं हैं।

आईपीएल 2024 से फ्रेंचाइजी ने बदला कप्तान

आपको बता दें कि, IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट ने अपने नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का कप्तान नियुक्त किया था। इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट की खूब आलोचना हुई थी।

इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है, अब टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बीच संबंध बेहतर नहीं है और ये दोनों ही खिलाड़ियों को अपने गुट में शामिल कर रहे हैं। आपको बता दें कि, रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।

हालांकि, ये बात भी सच है कि पिछले कुछ सीजन से MI आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी, लेकिन इस सीजन के शुरू होने से पहले रोहित जिस तरह की फॉर्म में थे उसको देखकर फैंस ये मान रहे थे कि आगामी सीजन MI के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन जब से फ्रेंचाइजी ने रोहित को हटाकर हार्दिक को टीम की बागडोर सौंपी है, तब से फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

আরো ताजा खबर

MS Dhoni का आईपीएल करियर समाप्त हुआ?, वसीम अकरम ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा बयान

MS Dhoni (Pic Source-X)IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त हो चुका है। 18 मई को बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीएसके को...

टी20 वर्ल्ड कप टीम में नाम आते ही शिवम दुबे के बल्ले में लगी जंग, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

Shivam Dube (Photo Source: IPL Official Website)IPL 2024 की जब शुरुआत हुई तब शिवम दुबे ने अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया कि उसको देखते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप...

IPL 2024: ग्लेन मैक्सवेल अकेले अपने दम पर RCB को नॉकआउट मैच जिता सकता है: वसीम अकरम ने की बड़ी भविष्यवाणी

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ग्लेन मैक्सवेल...

IPL 2024: RCB ने टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी कर प्लेऑफ में बनाई अपनी जगह, स्मृति मंधाना ने पुरुष टीम की जमकर प्रशंसा की

Smriti Mandhana and RCB Team (Pic Source-X)इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने काफी अच्छी वापसी की और इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। बता दें,...