Skip to main content

ताजा खबर

MI टीम से अलग होने के बाद Ishan Kishan हैं काफी उदास, ये इंस्टा रील बता रही है सारी कहानी

Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

इस बार कई स्टार खिलाड़ियों की IPL टीम बदली है, जहां इस लिस्ट में Ishan Kishan का नाम भी शामिल है। ऐसे में वो अब मुंबई टीम की जगह SRH से खेलते हुए नजर आएंगे, इस बीच ईशान ने MI टीम के लिए एक रील वीडियो शेयर की है।

Ishan Kishan शायद मुंबई टीम से अलग नहीं होना चाहते थे

इंस्टाग्राम पर Ishan Kishan ने एक काफी शानदार रील वीडियो शेयर की है, इस रील में उन्होंने MI टीम के साथ का शानदार सफर दिखाया है और काफी लंबा कैप्शन लिखा है। ईशान ने लिखा- आप सभी के साथ बहुत सारी यादें, आनंद, ख़ुशी और Growth के पल है। एमआई, मुंबई और पलटन हमेशा मेरे दिल में रहेंगे, मैं आप सभी के साथ एक व्यक्ति और खिलाड़ी के रूप में बड़ा हुआ हूं। हम उन यादों के साथ अलविदा कहते हैं जो जीवन भर मेरे साथ रहेंगी। Management के अलावा सभी कोच और जिन खिलाड़ियों के साथ मैंने खेला है और आप सभी फैन्स का हमेशा मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद।

MI टीम के लिए Ishan Kishan की रील वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

Ishan Kishan को नुकसान हुआ है मेगा ऑक्शन में

*Ishan Kishan को अभी तक MI टीम 15 करोड़ से ज्यादा की रकम दे रही थी।
*लेकिन अब इस खिलाड़ी को IPL में नहीं मिलने वाली है इतनी ज्यादा रकम।
*SRH टीम ने ईशान को इस बार मेगा ऑक्शन में 11 करोड़ 25 लाख में खरीदा है।
*ऐसे में युवा विकेटकीपर को हुआ है कुल 4 करोड़ के आस-पास का नुकसान।

SRH में आने के बाद ईशान किशन का पहला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SunRisers Hyderabad (@sunrisershyd)

टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं ईशान

ईशान किशन को टीम इंडिया से खेले 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है, ऐसे में ये खिलाड़ी भारतीय टीम में वापसी करने के लिए कड़ा मेहनत कर रहा है। हाल ही में ईशान ने कई सारे घरेलू टूर्नामेंट खेले हैं, साथ ही वो इंडिया ए टीम की तरफ से ऑस्ट्रेलिया ए का दौरा कर के आए थे।

मेगा ऑक्शन बाद मुंबई इंडियंस की टीम

हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...