Skip to main content

ताजा खबर

MCA के चुनाव में सचिन तेंदुलकर ने मारी एंट्री! उम्मीदवार सूरज समत को दिया अपना समर्थन- जानें कौन है वह?

MCA के चुनाव में सचिन तेंदुलकर ने मारी एंट्री! उम्मीदवार सूरज समत को दिया अपना समर्थन- जानें कौन है वह?

Suraj Samat (Source X)

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के सचिव पद के लिए 3 सितंबर को होने वाला चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार MCA के टॉप परिषद के सदस्य सूरज समत (Suraj Samat) की उम्मीदवारी का प्रस्ताव किसी और ने नहीं बल्कि क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने रखा है। यह पहली बार है जब तेंदुलकर ने MCA चुनावों में किसी उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित किया है।

बता दें कि सूरज समत के नामांकन का समर्थन दिवंगत MCA अध्यक्ष अमोल काले की पत्नी मीनल ने भी किया है। अब आगामी चुनाव में वह साथी शीर्ष परिषद सदस्य अभय हडप का सामना करेंगे। उम्मीदवार 21-26 अगस्त के बीच पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, एमसीए के पिछले सचिव अजिंक्य नाइक को अमोल काले के असामयिक निधन के बाद 23 जुलाई को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया था।

उम्मीदवार चुने जाने पर सूरज समत ने अपने बयान में ये कहा 

“मैं बहुत उत्साह और गहरी प्रतिबद्धता के साथ MCA के मानद सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहा हूं। खेल के प्रति मेरा जुनून और क्रिकेट समुदाय के प्रति समर्पण मुझे हमारे सम्मानित पूर्व अध्यक्ष अमोल काले के विजन को आगे बढ़ाने और उनकी सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। मैं पारदर्शिता, समावेशिता और हमारे सदस्यों को सशक्त बनाने की उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेता हूं।”

समत  ने 2019 में आखिरी बार आयोजित टी20 मुंबई लीग को पुनर्जीवित करने का इरादा भी व्यक्त किया

“मेरा ध्यान मुंबई प्रीमियर लीग जैसी पहल की सफलता सुनिश्चित करने पर होगा, जो मुंबई के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। हमारे सदस्यों के समर्थन, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के मार्गदर्शन और मीनल अमोल काले द्वारा मुझ पर दिखाए गए भरोसे और विश्व के साथ, मुझे विश्वास है कि मैं सकारात्मक बदलाव ला पाऊंगा और भारतीय क्रिकेट में MCA की उत्कृष्टता की विरासत में योगदान दे पाऊंगा।”

चुनाव में सूरज समत के प्रतिद्वंद्वी हडप ने कहा-

“मैं क्लब सचिवों, क्रिकेटरों और मुंबई क्रिकेट की विरासत को आगे बढ़ाने वाले वरिष्ठों के समर्थन से एमसीए सचिव का चुनाव लड़ रहा हूं। मैं पिछले 35 वर्षों से जमीर्न स्तर पर स्वयंसेवक के रूप में काम कर रहा हूं और पिछले पांच वर्षों से टिकटिंग और टूर्नामेंट संभाल रहा हूं। मैं सभी क्लबों के साथ-साथ क्रिकेटरों की बेहतरी के लिए काम करूंगा।”

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...