Skip to main content

ताजा खबर

MBA के बाद अब PHD की पढ़ाई शुरू करने जा रहे हैं वेंकटेश अय्यर, नाम के आगे लगेगा डॉक्टर

Venkatesh Iyer. (Photo Source: (BCCI/Twitter)

वेंकटेश अय्यर पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव लगाया था। केकेआर ने वेंकटेश को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। वेंकटेश टीम के नए कप्तान भी हो सकते हैं। लेकिन इस पर केकेआर की तरह से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आयी है। इस बीच एक अहम जानकारी सामने आयी है। वेंकटेश के नाम के आगे जल्दी ही डॉक्टर लग जाएगा। उन्होंने फिर से पढ़ाई शुरू की है। वेंकटेश पीएचडी कर रहे हैं।

इस चीज की जानकारी खुद वेंकटेश अय्यर ने दी है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, ‘मैं फाइनेंस में पीएचडी कर रहा हूं। अगली बार आप मेरा इंटरव्यू डॉ. वेंकटेश अय्यर के रूप में लेंगे। शिक्षा हमेशा आपके साथ रहती है। एक क्रिकेटर 60 साल की उम्र तक नहीं खेल सकता। शिक्षित होना आपके फैसलों में भी आपकी मदद करता है। मैं चाहता हूं कि एक क्रिकेटर ना केवल क्रिकेट ज्ञान बल्कि सामान्य ज्ञान भी सीखे। यदि आप ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी कर सकते हैं तो आपको जरूर करनी चाहिए।’

बेहतरीन खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘अगर मैं एक ही समय में दो काम कर सकता हूं, तो मैं करूंगा। पढ़ाई के कारण मुझे मैदान पर बेहतर निर्णय लेने में भी मदद मिलती है। मैं चाहता हूं कि क्रिकेटर न केवल क्रिकेट ज्ञान, बल्कि सामान्य ज्ञान भी सीखें।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करने को देखेंगे वेंकटेश अय्यर

बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग में इस शानदार ऑलराउंडर का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। आईपीएल 2024 में भी वेंकटेश ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था। यही नहीं फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए वेंकटेश अय्यर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली थी।

अब आगामी सीजन में भी उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। वेंकटेश अय्यर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। इस धाकड़ खिलाड़ी ने टीम इंडिया की ओर से दो वनडे मैच में 12 के औसत से 24 रन बनाए हैं जबकि 9 टी20 मुकाबलों में वेंकटेश ने 33 के ऊपर के औसत से 133 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम पांच विकेट भी हैं।

আরো ताजा खबर

“अब तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट!” – सौरव गांगुली के जन्मदिन पर रिलीज हुआ बायोपिक ‘DADA’ का फर्स्ट लुक, दादा ने दिया रिएक्शन

Sourav Ganguly reacts as Rajkummar Rao’s first look from Dada drops on his birthday (image via X) बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने सौरव गांगुली के आइकॉनिक शर्टलेस सेलिब्रेशन को किया...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत चौथा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 4th T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड के...

जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं भारतीय टीम के कोच: रिपोर्ट्स 

VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के जिम्बाब्वे दौरे 2026 और एशियन गेम्स 2026 के लिए, पूर्व भारतीय क्रिकेटर व बीसीसीआई के सेंटर...

‘हम गेम को सही से रीड नहीं कर पाए’ – शर्मनाक हार के बाद कोच गौतम गंभीर का ईमानदारी भरा कबूलनामा

Gautam Gambhir’s honest admission after third T20I loss (image via getty) ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के हाथों भारत की 125 रनों की करारी हार के बाद, हेड कोच गौतम गंभीर...