Skip to main content

ताजा खबर

Maxwell ने फिर टेके Haris Rauf के आगे घुटने, इस गेंदबाज के खिलाफ सीरीज में तीसरी बार आउट हुआ ये बल्लेबाज

Maxwell And Haris Rauf (Image Credit- Instagram)

पाकिस्तान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम फेल रही, दूसरी ओर पूरी सीरीज में Glenn Maxwell भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। साथ ही इस दौरान पूरी सीरीज में Haris Rauf ने मैक्सवेल की नाक में दम कर रखा था, वहीं तीसरे वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी अपना विकेट इस गेंदबाज को गिफ्ट में दे गया।

ऑस्ट्रेलिया टीम को मिली वनडे सीरीज में करारी हार

Glenn Maxwell के साथ-साथ इस वनडे सीरीज में पूरी की पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा, जहां पाकिस्तान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे मैच में भी हरा दिया। ऐसे में पाक टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है और अब दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Maxwell को फिर से दिन में तारे दिखा दिए Haris Rauf  ने

*Haris Rauf  ने तीसरे वनडे मैच में भी किया Glenn Maxwell को आउट।
*हारिस की शानदार गेंद पर बिना खाता खोले मैक्सवेल हो गए कैच आउट।
*पहले और दूसरे वनडे मैच में भी हारिस ने लिया था मैक्सवेल का विकेट।
*ये बल्लेबाज पहले वनडे में शून्य पर और दूसरे में 16 रन बनाकर हुआ था आउट।

तीसरे वनडे में फिर से Haris Rauf ने किया Maxwell को आउट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

पाक टीम की जीत के बाद PCB का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

ग्लेन मैक्सवेल ने RCB टीम को लेकर दिया बड़ा बयन

RCB टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले अपने तीन ही खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जहां इस लिस्ट में विराट कोहली के अलावा रजत पाटीदार और यश दयाल का नाम शामिल है। दूसरी ओर टीम ने ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन नहीं किया है, जिसपर इस खिलाड़ी ने बयान दिया था। मैक्सवेल ने कहा था कि- मैनेजमेंट ने मुझे कॉल पर बताया था कि वो मुझे रिटेन नहीं कर रहे, मैनेजमेंट ने मेरे से 30 मिनट बात की थी और उन्होंने अपना प्लान बताया था जो अच्छी चीज थी। साथ ही मैक्सवेल ने कहा था कि- मैं टीम के फैसले से खुश हूं, हर टीम को ऐसा करना चाहिए रिश्ते बने रहते हैं और RCB के साथ मेरा रिश्ता खत्म नहीं हुआ है, मैं वापस इस टीम के लिए खेलना चाहूंगा।

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...