Skip to main content

ताजा खबर

Marnus Labuschagne टी-20 क्रिकेट इतिहास का सबसे अद्भुत कैच, वीडियो देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Marnus Labuschagne (Photo Source: X)

क्रिकेट जगत इन दिनों टी-20 वर्ल्ड कप में व्यस्त है। सभी बड़े-बड़े प्लेयर्स इस वक्त ICC के इस मेगा इवेंट में व्यस्त हैं। जिन प्लेयर्स को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली वो इस वक्त दूसरे-दूसरे लीग खेलने में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में मार्नस लाबुशेन को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिली है। इसके बावजूद वह सुर्खियों में बने हुए हैं। इस वक्त वह इंग्लैंड में खेले जा रहे टी-20 ब्लास्ट में खेल रहे हैं।

इस बीच उन्होंने टूर्नामेंट में एक हवाई कैच लपकते हुए सबको हैरान कर दिया। दरअसल, लीग का एक मुकाबला ग्लेमोर्गन और ग्लूस्टरशायर के बीच खेला गया। यहां लाबुशेन ग्लेमोर्गन की तरफ से खेल रहे थे। मैच के दौरान ग्लूस्टरशायर के बल्लेबाज बेन चार्ल्सवर्थ ने मैसन क्रेन के खिलाफ एक जोरदार शॉट लगाया, लेकिन यहां लॉन्ग ऑन की दिशा में तैनात लाबुशेन ने अद्भुत तरीके से कैच पकड़ते हुए सबको हैरान कर दिया।

यहां देखें Marnus Labuschagne का वो शानदार Catch

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस कैच का एक वीडियो अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 29 वर्षीय मार्नस लाबुशेन विपक्षी बल्लेबाज चार्ल्सवर्थ का कैच लपकने के लिए एक लंबी दौड़ लगाते हैं।

यही नहीं जब उन्हें लगा कि वह कैच नहीं पकड़ पाएंगे, तो हवा में जोरदार तरीके से छलांग देते हैं। लोग उनके डाइव को देखकर एक पल के लिए आश्चर्यचकित रह जाते हैं। उसके बाद उन्होंने कैच को पूरा करके सबको हैरान कर दिया और इसके बाद उनके टीम के प्लेयर्स जश्न मनाते हुए दिखे।

MARNUS LABUSCHAGNE WITH A BLINDER. 🤯💯

– One of the greatest catches ever! pic.twitter.com/ssDsUdg2aU

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 21, 2024

वहीं इस मुकाबले की बात करें तो मार्नस लाबुशेन की अगुवाई वाली ग्लेमोर्गन की टीम को इस मैच में आखिरी गेंद पर शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में ग्लेमोर्गन निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाने में कामयाब हुई थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्लूस्टरशायर की टीम ने 141 रन के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर 8 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 Asia Cup 2026: 28 अगस्त से दुबई में होगा आगाज, 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women’s T20 Asia Cup 2026 to Start August 28 in Dubai, India Face Pakistan on September 5 (image via getty) एशियन क्रिकेट काउंसिल ने महिला टी20 एशिया कप के छठे...

“ट्रॉफियां खुद बताती हैं” – वसीम जाफर ने किया अजीत अगरकर के कार्यकाल का विश्लेषण

Wasim Jaffer Praises India’s White-Ball Dominance Under Ajit Agarkar (image via X) भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने हाल ही में बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन...

भारत के लिए खतरे की घंटी! श्रीलंका में वार्म-अप मैच से पहले शुभमन गिल हुए चोटिल; पहले दिन के खेल से रहे बाहर

Shubman Gill Ruled Out of Day 1 of Sri Lanka Warm-Up Match Due to Finger Injury (image via getty) भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, ट्रेनिंग के दौरान अपनी दाहिनी हाथ...

7 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. मेहदी हसन मिराज ने CA XI के खिलाफ बांग्लादेश के वॉर्म-अप मैच में नाबाद 109 रन बनाए 6 अगस्त, 2026 को डार्विन...