Skip to main content

ताजा खबर

Manu Bhaker और Sarabjot Singh ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, क्रिकेट जगत ने उनकी तारीफ में किए ट्वीट्स

Manu Bhaker और Sarabjot Singh ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, क्रिकेट जगत ने उनकी तारीफ में किए ट्वीट्स

Manu Bhaker and Sarabjot Singh. (Photo Source: Jio Cinema)

पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत ने एक और पदक अपने नाम किया। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया को मात देकर ये पदक जीता है। इससे पहले मनु ने रविवार को इसी इवेंट के सिंगल्स इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। भारत ने कोरिया को 16-10 से मात देकर ये मेडल अपने नाम किया।

इस पदक के साथ ही भाकर का नाम भारतीय ओलंपिक के इतिहास में दर्ज करवा दिया गया है। वह 124 वर्षों में एक ही ओलंपिक संस्करण में दो पदक जीतने वाली देश की पहली एथलीट बन गई हैं। भारत ने लंदन ओलंपिक-2012 के बाद पहली बार निशानेबाजा में दो ओलंपिक पदक जीते हैं।

Manu Bhaker और Sarabjot Singh ने जीता Bronze मेडल

मनु और सरबजोत ने क्वालिफिकेशन राउंड में 580 का स्कोर करते हुए ब्रॉन्ज मेडल मैच में जगह बनाई थी। भारत को हालांकि इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। पहले राउंड में कोरियाई टीम ने 20.5 का स्कोर किया था और भारत ने 18.8 का। लेकिन इसके बाद मनु और सरबजोत दोनों ने दमदार निशाने लगाए। अगले राउंड में भारत ने 21.2 और कोरिया ने 19.9 का स्कोर किया।

तीसरे राउंड में फिर भारत ने बाजी मारी और 20.8 का स्कोर किया जबकि कोरिया 19.8 ही स्कोर कर पाई। कोरियाई टीम ने छठी सीरीज से पहले टाइम आउट मांगा लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। मनु और सरबजोत ने फिर कोरियाई टीम को कोई मौका नहीं दिया और ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रच दिया।

मेडल जीतने के बाद मनु भाकर ने जियो सिनेमा के हवाले से कहा कि, “मुझे सचमुच गर्व महसूस हो रहा है। बहुत आभार है कि मैं ऐसा कर पाई। सभी आशीर्वादों के लिए धन्यवाद. हम (सब कुछ) नियंत्रित नहीं कर सकते. हम केवल वही नियंत्रित करना चाहते हैं जो हमारे हाथ में है। हमारी योजना आखिरी शॉट तक लड़ते रहने की थी।”

इन दोनों के सफलता से भारतीय क्रिकेट जगत में उत्साह का माहौल है और उन्होंने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी। भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दोनों एथलीटों की जमकर तारीफ की और उनकी तारीफ में ये पोस्ट किया।

Manu Bhaker और Sarabjot Singh को भारतीय क्रिकेट जगत ने दी बधाई

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...