Skip to main content

ताजा खबर

Manchester United के घर Old Trafford पहुंचे शाहीन अफरीदी, नंबर-10 की जर्सी पहन दिए खूब पोज

Manchester United के घर Old Trafford पहुंचे शाहीन अफरीदी, नंबर-10 की जर्सी पहन दिए खूब पोज

Shaheen Afridi (Photo Source: Manchester United/Instagram)

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी हाई-क्रिकेटिंग एक्शन में वापस आने से पहले इस वक्त यूके में अपनी छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। हाल ही में शाहीन यूके के सबसे बड़े क्लब स्टेडियम और मैनचेस्टर यूनाइटेड के होम ओल्ड ट्रैफर्ड का दौरा करने गए थे। बता दें, मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब ने ही शाहीन अफरीदी के इस Special Visit को प्लान किया था। जिसकी खास तस्वीरें फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

 मैनचेस्टर यूनाइटेड की जर्सी में शाहीन अफरीदी ने दिए पोज

मैनेचेस्टर यूनाइटेड ने सोशल मीडिया पर शाहीन अफरीदी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,

ईगल लैंड कर चुका है, आपको थिएटर ऑफ ड्रीम्स में देखकर बहुत अच्छा लगा, शाहीन अफरीदी…. किसी भी समय में यहां आपका हमेशा स्वागत है।

तस्वीरों में शाहीन अफरीदी “The Theatre of Dreams” के डगआउट में जर्सी के साथ खास अंदाज में पोज दे रहे हैं। जर्सी में उनका नाम “अफरीदी” और आईकॉनिक नंबर-10 है। बता दें, नंबर-10 की खास जर्सी डेविड बेकहम, रूड वान निस्टेलरॉय और वेन रूनी जैसे दिग्गज खिलाड़ी पहना करते थे।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manchester United (@manchesterunited)

A post shared by Manchester United (@manchesterunited)

शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उप-कप्तान के पद से हटाया

पाकिस्तान क्रिकेट जल्द ही बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। पहला मैच 21 अगस्त से रावलपिंडी में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच 30 अगस्त से कराची में खेला जाएगा। आगामी सीरीज के लिए बोर्ड ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। शान मसूद टीम की कमान संभालते हुए दिखेंगे, वहीं बाबर आजम भी स्क्वॉड का हिस्सा है। पीसीबी ने शाहीन अफरीदी को उप-कप्तानी के पद से हटा दिया है, और सऊद शकील को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम-

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, शाहीन अफरीदी

আরো ताजा खबर

IPL 2026: LSG के ये 3 बल्लेबाज बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026 Top 3 LSG (Image credit Twitter – X) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) IPL 2026 में एक बेहद संतुलित और खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप के साथ उतरने वाली है। टीम की...

T20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह की दो टूक, कहा ‘कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं’

Jay Shah T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बड़ा बयान देते हुए साफ कहा कि कोई भी टीम...

PSL 2026: पाकिस्तान के अफगानिस्तान हमले के बीच ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को दी वाॅर्निंग, कहा ना करे पेशावर की यात्रा 

PSL (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है, जो गुरुवार,...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के इन 3 बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी नजर

IPL 2026: top 3 CSK batters to watch out for (image via getty) चेन्नई सुपर किंग्स ने इतने सालों में कंसिस्टेंसी, एक्सपीरियंस और बड़े मैचों के टेम्परामेंट के लिए नाम...