Skip to main content

ताजा खबर

LSG ने मेगा ऑक्शन में जिस पर लगाया था बड़ा दांव, उस बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से मचाया गदर

Abdul Samad (Photo Source: X)

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब्दुल समद को 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा। वह 2024 आईपीएल तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा विश्वास दिखाने के बाद अब्दुल समद ने जारी विजय हजारे ट्रॉफी में अपना दमखम दिखाया है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने जम्मू एंड कश्मीर की ओर से खेलते हुए मिजोरम के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 31 दिसंबर को विजयनगरम के विज्जी स्टेडियम में हुए मुकाबले में सिर्फ 64 गेंदों में 9 चौकों और छह छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। उनके इस पारी की बदौलत राउंड 5 में जम्मू एंड कश्मीर ने अपनी पहली जीत दर्ज की।

मुकाबले का हाल कुछ इस प्रकार है-

मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू एंड कश्मीर ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए। समद के शतकीय पारी के अलावा, शुभम खजूरिया (60), विवरांत शर्मा (57) और नारिस लोन (72) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। मिजोरम की ओर से बॉबी ज़ोथानसंगा सबसे अधिक दो विकेट लेने में सफल रहे।

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मिजोरम की टीम 42.2 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए अग्नि चोपड़ा ने सबसे अधिक 75 रनों का पारी खेली। उनके अलावा और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया, जिसका खामियाजा टीम को हार से चुकानी पड़ी।

मिजोरम पॉइंट टेबल में सबसे नीचे

जम्मू कश्मीर की यह पहली जीत है। इससे पहले दो मैचों में हार और एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। फिलहाल ग्रुप डी के पॉइंट टेबल में जम्मू एंड कश्मीर 6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं, दूसरी ओर मिजोरम पॉइंट टेबल में सबसे नीचे है। अब तक खेले गए चार मैचों में से उसे तीन में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।

 

আরো ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में...

ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की जारी टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड...

महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार से मिलके भावुक हुई इंग्लिश पेसर लाॅरेन बेल, देखें वायरल वीडियो

Women’s T20 World Cup 2026: Lauren Bell (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में जगह...

4 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इतिहास रचने से महज 1 विकेट दूर अक्षर पटेल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि भारत...