Skip to main content

ताजा खबर

LSG की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संजीव गोयनका और जहीर खान ने इन तीन महत्वपूर्ण चीजों पर बातचीत की

Zaheer Khan (Pic Source-X)

लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने 28 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था जिसमें टीम के मालिक संजीव गोयनका और नए Mentor जहीर खान मौजूद थे। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान इन दोनों ने फ्रेंचाइजी के प्रदर्शन और आगामी मेगा नीलामी को लेकर बड़ा खुलासा किया।

बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में काफी खराब रहा था और टीम इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी। यही नहीं 2022 और 2023 सीजन में टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। अब जहीर खान को आगामी सीजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इसी के साथ आपको फ्रेंचाइजी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के तीन महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताते हैं।

1- जहीर खान ने इंपैक्ट खिलाड़ी नियम की प्रशंसा की

इंडियन प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजियों के लिए इंपैक्ट खिलाड़ी नियम लागू हो चुका है। कुछ खिलाड़ियों को यह नियम बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है जबकि बाकी लोगों ने इसकी प्रशंसा की है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहीर खान ने कहा कि, ‘इससे कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। मेगा ऑक्शन में आप देखेंगे की फ्रेंचाइजी टैलेंटेड अनकैप्ड खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर रही है। यही नहीं इससे भारतीय क्रिकेट को भी काफी फायदा मिलेगा। युवा खिलाड़ी भी अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आएंगे।

जहां तक बात रही ऑलराउंडर की तो इस समय आधे ऑलराउंडर के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है और इसके पीछे का मुख्य कारण इंपैक्ट सब नियम है। लेकिन अगर आप शानदार ऑलराउंडर है तो कोई भी आपको नहीं रोक सकता है।’

2- केएल राहुल को लेकर संजीव गोयनका ने दिया बड़ा बयान

Sanjeev Goenka & KL Rahul (Photo Source: X/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दौरान एक वीडियो जमकर वायरल हुई थी जिसमें देखा जा सकता था कि संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच किसी चीज को लेकर काफी बहस हो रही है। संजीव गोयनका केएल राहुल की कप्तानी से 2024 सीजन में बिल्कुल भी खुश नहीं थे। हालांकि दोनों की मुलाकात हाल ही में कोलकाता में हुई।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संजीव गोयनका ने राहुल को ‘परिवार’ कहा। संजीव गोयनका ने कहा कि, ‘मैं पिछले तीन सालों में केएल राहुल से लगातार मिल रहा हूं। काफी हैरानी हो रही है कि हमारी मुलाकात अब मीडिया में काफी आ रही है। केएल राहुल हमारे लिए परिवार जैसे ही हैं।

हालांकि जहां तक बात रिटेंशन की है तो इसको लेकर मैं अभी कुछ भी नहीं कहना चाहूंगा। अभी 3 महीने हैं इस पर फैसला लेने के। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पॉलिसी की घोषणा करने की जाए और उसके बाद ही हम अपना पक्ष रखेंगे।’

3- जहीर खान ने की पुष्टि, कहा जो भूमिका उन्हें MI के लिए निभाती हुई देखी जाती थी वहीं अब LSG के लिए देखी जाएगी

Zaheer Khan and Mahela Jayawardene (Image Source: MI Twitter)

लखनऊ टीम में शामिल होने से पहले जहीर खान 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और हेड ऑफ ग्लोबल डेवलपमेंट थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहीर खान ने कहा कि, ‘टीम को जैसी मेरी जरूरत होगी मैं वैसे उनके लिए काम करूंगा। इसमें गेंदबाजी भी शामिल है। क्या टीम को एक और गेंदबाजी कोच की जरूरत है?

ऐसे देखा जाए तो लखनऊ टीम का सफर सिर्फ 3 साल का रहा है लेकिन बाकी टीमें जिन्होंने आईपीएल 17 से 18 सालों तक खेला है उनसे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ चीजों को सही करने की जरूरत है और मैं वही करने की कोशिश करूंगा।’

আরো ताजा खबर

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...

वर्ल्ड कप आपको सिखाता है कि मेंटल स्ट्रेंथ कितनी जरुरी है: अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस...

SM Trends: 19 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल...

बुमराह के बाद क्या होगा? – आर. अश्विन ने टीम इंडिया को दी गंभीर चेतावनी

Jasprit Bumrah (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट के लंबे समय के भविष्य को लेकर एक कड़ी चेतावनी दी है कि जब जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं रहेंगे,...