Skip to main content

ताजा खबर

LSG का साथ छूटने के बाद केएल राहुल ने टीम और फैंस को खास तरीके से कहा- ‘शुक्रिया’

KL Rahul (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल ने आज यानी 27 नवंबर को अपनी पुरानी आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स और उनके फैंस को खास अंदाज में शुक्रिया कहा। बता दें कि, हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था। इस मेगा ऑक्शन में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

इससे पहले राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए देखा गया है और उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इंडियन प्रीमियर लीग में केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और वो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद केएल राहुल और लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका के बीच किसी चीज को लेकर गंभीर बातचीत करते हुए देखा गया था।

संजीव गोयनका केएल राहुल की कप्तानी से खुश नहीं थे और यही वजह है कि उन्होंने आगामी सीजन से पहले भारतीय खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था। केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से 2024 सीजन में 14 मैच में 136 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 520 रन बनाए थे जबकि 2023 सीजन में उन्होंने इसी फ्रेंचाइजी की ओर में 9 मैच में 34.25 के औसत से 274 रन बनाए थे। आईपीएल 2022 में राहुल का प्रदर्शन लखनऊ की ओर से जबरदस्त रहा था और उन्होंने 15 मैच में 51.33 के औसत और 135.38 के इस स्ट्राइक रेट से 616 रन जड़े थे।

केएल राहुल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीर साझा की और इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘मैं कोच, टीम के साथी और फैंस का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के इस सफर को यादगार बना दिया। यादें, भरोसा और ताकत के लिए सबका शुक्रिया। नई शुरुआत के लिए।’

यह रहा केएल राहुल का ट्वीट:

Grateful to the coaches, teammates and the fans who made this journey with LSG unforgettable. Thank you for the trust, memories, energy and unwavering support. Here’s to new beginnings! ✌️ pic.twitter.com/Vz5XFeDjwV

— K L Rahul (@klrahul) November 27, 2024

आईपीएल 2025 में केएल राहुल को दिल्ली टीम की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, इस बेहतरीन खिलाड़ी के पास इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का काफी अनुभव है। दिल्ली टीम भी इस बात से काफी खुश होगी कि राहुल का अनुभव उनके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है।

भारतीय खिलाड़ी इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भाग ले रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में राहुल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और तमाम लोगों ने उनकी पारी की जमकर प्रशंसा की थी।

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...