Skip to main content

ताजा खबर

LSG का कप्तान बनने के बाद Rishabh Pant ने जमकर की रोहित की तारीफ, कहा- रोहित भाई के साथ, मैंने सीखा है कि…..

LSG का कप्तान बनने के बाद Rishabh Pant ने जमकर की रोहित की तारीफ, कहा- रोहित भाई के साथ, मैंने सीखा है कि…..

Rishabh Pant (Photo Source: X)

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 के लिए ऋषभ पंत को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया। इसका ऐलान LSG के मालिक के संजीव गोयनका ने की। ऋषभ को कप्तान नियुक्त करने के बाद गोयनका ने विकेटकीपर-बल्लेबाज की जमकर तारीफ की। वहीं पंत ने भी बताया कि, वो इस सीजन किस तरह से टीम का नेतृत्व करेंगे।

पंत ने बताया कि उन्होंने कप्तानी के बारे में सिर्फ रोहित शर्मा से ही नहीं बल्कि अन्य खिलाड़ियों से भी सीखा है। लखनऊ फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त जाने के बाद पंत ने कहा, ‘‘हां, मैंने बहुत से कप्तानों और अपने कई सीनियर खिलाड़ियों से नेतृत्व के बारे में सीखा है क्योंकि मुझे लगता है कि आपको सिर्फ अपने कप्तान से ही नहीं सीखना चाहिए।’’

Rishabh Pant ने सभी सीनियर प्लेयर को बताया अपना गुरु

पंत ने आगे कहा, ‘‘जिस तरह से खेल आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए काफी सीनियर खिलाड़ी हैं जिन्हें खेल का अनुभव है। आप सिर्फ कप्तान से ही नहीं, बल्कि सभी सीनियर खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीख सकते हैं।’’

रोहित के नेतृत्व में अपने अनुभव से प्रेरणा लेते हुए पंत ने टीम की कप्तानी करते समय ख्याल रखने और भरोसे की अहमियत पर बात करते हुए कहा कि, ‘‘बहुत सटीक होना मुश्किल है। रोहित भाई के साथ, मैंने सीखा है कि किसी खिलाड़ी का ख्याल कैसे रखा जाता है। और जब मैं टीम की कप्तानी करता हूं तो कप्तान के तौर पर ऐसा ही महसूस करता हूं।’’

27 वर्षीय पंत ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर आप किसी खिलाड़ी पर भरोसा दिखाते हैं तो वह आपके और टीम के लिए ऐसी चीजें करेगा जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। और हम यही विचारधारा अपनाना पसंद करेंगे।’’

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर चुके पंत ने कहा, ‘‘हम खिलाड़ियों का समर्थन करेंगे। हम उन्हें भरोसा दिलाने की कोशिश करेंगे। हम स्पष्ट संवाद करेंगे।’’ पिछले साल अपने वापसी के सत्र में पंत 446 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष स्कोरर रहे लेकिन फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में जगह बनाने में विफल रही और छठे स्थान पर रही।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका, LSG ने एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया 

LSG vs CSK (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 59वां मैच खेला गया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी...

LSG vs CSK, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs CSK: top 10 memes (image via X) मिचेल मार्श ने सिर्फ 38 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और सात छक्के शामिल थे। उनकी...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बीच, इस दिग्गज ने 16 साल बाद छोड़ा टीम का साथ 

Robin Singh (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह (Robin Singh) ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने लंबे एसोसिएशन को आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया है। रॉबिन...

बांग्लादेश को झटका! अनुभवी मुश्फिकुर रहीम ने वनडे वापसी से किया इनकार, बोले- ‘अब टीम को मेरी जरूरत’

Mushfiqur Rahim (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने साफ कर दिया है कि वह वनडे क्रिकेट में वापसी नहीं करने वाले हैं। साल...