Skip to main content

ताजा खबर

LPL 2025: लंका प्रीमियर लीग में पहली बार शामिल होंगे भारतीय खिलाड़ी

Lankan Premier League (Image Credit- Twitter/X)
Lankan Premier League (Image Credit- Twitter/X)

इस लंका प्रीमियर लीग का छठा संस्करण 1 दिसंबर से तीन अलग-अलग मैदानों पर खेला जाएगा। पहली बार इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। यह कदम एलपीएल को एक नई पहचान देगा और इसके विकास में भी मदद करेगा। भारतीय खिलाड़ियों के आगमन से इस प्रतिस्पर्धा में और रोमांच आएगा तथा क्रिकेट खेल के स्तर में भी बढ़ोतरी होगी।

लंका प्रीमियर लीग में इस बार 24 मैच खेले जाएँगे, जिसमें 20 लीग स्टेज और 4 नॉकआउट मैच होंगे। श्रीलंका में मैच तीन प्रमुख स्थानों पर निर्धारित हैं, जिसमें कोलंबो में आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कैंडी में पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, और दम्बुला में रंगिरी दम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम शामिल है।

प्रेस रिलीज के अनुसार, “यह पहली बार है जब भारतीय क्रिकेटर इस लीग का हिस्सा बनने वाले हैं। उनके नामों का खुलासा जल्द ही किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र के प्रशंसकों के लिए उत्सुकता का एक नया स्तर जुड़ जाएगा।”

लंका प्रीमियर लीग के फॉर्मेट से सम्बंधित जानकारियाँ

लीग स्टेज में कुल पाँच टीमें हैं और प्रत्येक टीम, अन्य विपक्षी टीमों से दो मुकाबले खेलेगी। लीग स्टेज के अंत में टॉप चार टीमें नॉकआउट स्टेजेस में पहुँच जाएँगी। पॉइंट्स टेबल पर प्रथम और दूसरे स्थान पर आने वाली टीम क्वालीफायर वन खेलेंगी और विजयी टीम सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी।

तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलती हैं, और इसमें जीतने वाली टीम, फिर क्वालीफायर 1 की हारने वाली टीम के साथ क्वालीफायर 2 में खेलती है। क्वालीफायर 2 की विजेता टीम फाइनल में पहुँचती है, जिससे प्रतिस्पर्धा में शामिल टीमों को एक उचित मौका सुनिश्चित होता है।

लंका प्रीमियर लीग के डायरेक्टर ने भी दिया बयान

एलपीएल के टूर्नामेंट डायरेक्टर, सैमंथा डोडांवेला ने कहा कि इस सीजन का समय बहुत सोच-समझकर चुना गया है ताकि आने वाले ग्लोबल क्रिकेटिंग ईयर (वैश्विक क्रिकेट वर्ष) से पहले खिलाड़ियों को ज़्यादा से ज़्यादा एक्सपोज़र और बेहतरीन मैच प्रैक्टिस मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि एलपीएल हमेशा से ही नए टैलेंट (प्रतिभा) को सामने लाने का मंच रहा है, जहाँ कई युवा खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्टार्स (सितारों) के साथ अपनी पहचान बनाई है। इस साल भी, हमें लगता है कि यह लीग कुछ रोमांचक नए नाम देगी जो वर्ल्ड कप (विश्व कप) से पहले विश्व स्तर पर सरप्राइज (चौंकाने वाला प्रदर्शन) दे सकते हैं।

আরো ताजा खबर

KSCA का सम्मान: चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड्स!

Anil Kumble and Rahul Dravid (image via getty) कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) ने इंडियन क्रिकेट के दो सबसे मशहूर खिलाड़ियों को सम्मान देते हुए मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के...

T20 WC 2026: ‘टेक्निकली ठीक नहीं हैं अभिषेक शर्मा, सिर्फ बॉल को स्लॉग करते हैं’ – पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर

Abhishek Sharma (image via getty) मोहम्मद आमिर ने एक आसान प्लान बताया है जिससे पाकिस्तान को रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने...

14 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: ‘हमें शायद उन रनों का पीछा करना चाहिए था’ – ऑस्ट्रेलिया की जिम्बाब्वे से हार पर मैट रेनशॉ ईएसपीएनक्रिकइन्फो के...

T20 WC 2026: ईडन गार्डन्स में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकॉर्ड? यहां जाने

Eden Gardens (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इंग्लैंड एक बार फिर बड़े मंच पर इतिहास रचने की कोशिश कर रहा है। इंग्लैंड...