Skip to main content

ताजा खबर

LPL 2024: लंका प्रीमियर प्रीमियर लीग में शादाब खान ने ली हैट्रिक, टी-20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहा था ये प्लेयर

LPL 2024: लंका प्रीमियर प्रीमियर लीग में शादाब खान ने ली हैट्रिक, टी-20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहा था ये प्लेयर

Shadab Khan (Photo Source: X)

पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज शादाब खान ने लंका प्रीमियर लीग 2024 सीजन में कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए अपने पहले मैच में फॉर्म हासिल की। लेग स्पिनर ने इस मैच में अपने टी-20 करियर की पहली हैट्रिक ली और मंगलवार, 2 जुलाई को श्रीलंका के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कैंडी फाल्कन्स के खिलाफ 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

शादाब खान लंका प्रीमियर लीग के इतिहास में वानिंदु हसरंगा के बाद हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने। शादाब ने LPL 2024 सीजन के अपने पहले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। उनके शानदार स्पेल की वजह से कोलंबो स्ट्राइकर्स को 51 रन से जीत दर्ज की। वहीं बल्लेबाजी में भी शादाब ने 17 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया।

इस मैच में कोलंबो स्ट्राइकर्स की टीम ने पहले बललेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे। इसके बाद टारगेट का पीछा कर रही कैंडी फाल्कंस की टीम के खिलाफ अपने स्पेल का आखिरी ओवर गेंदबाजी करने आए शादाब खान ने हसरंगा, आगा सलमान और पवन रत्नायके का विकेट हैट्रिक के रूप में हासिल किया। हैट्रिक के अलावा शादाब ने कामिंदु मेंडिस का भी विकेट हासिल किया।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में शादाब खान का प्रदर्शन रहा था निराशाजनक

शादाब खान का हाल में ही खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 4 मैचों में खेला। इन चार मैचों में उनके बल्ले से 44 रन निकले, लेकिन गेंदबाजी में वो एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों के इस खराब प्रदर्शन के बाद काफी नाराजगी भी जहिर की थी जिसमें अब पीसीबी कई बड़े एक्शन लेने की भी तैयारी कर रहा है।

बता दें कि, पाकिस्तान टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ जिसमें टीम ग्रुप स्टेज से आगे का सफर भी तय नहीं कर सकी। इसके बाद से जहां पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है जिसमें लेग स्पिनर शादाब खान का भी नाम शामिल है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...