Skip to main content

ताजा खबर

LLC Auction 2024: डैन क्रिश्चियन पर लगी अब तक की सबसे महंगी बोली, स्पिनर पवन नेगी की भी हुई चांदी

LLC 2024 Auction

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC ) 2024 का ऑक्शन दिल्ली में हो रहा है। अभी तक कई खिलाड़ियों की बोली लग चुकी हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला डैन क्रिश्चियन सबसे महंगे बिके हैं। क्रिश्चियन को मणिपाल ने 56.95 लाख रुपये की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है। उनके अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व विस्टफोक बल्लेबाज रॉस टेलर को भी ओडिशा की टीम ने 50.34 लाख में खरीदा है।

इन दोनों दिग्गजों के अलावा अभी तक सभी खिलाड़ियों की बोली 50 लाख के नीचे लगी है। फिलहाल शिखर धवन और दिनेश कार्तिक जैसे भारतीय खिलाड़ियों का नीलामी में नाम आना बाकी है। वहीं अन्य भारतीय प्लेयर की बात करें तो सदर्न सुपर स्टार्स की टीम ने 40 लाख रूपये में खरीदा है। इस सोल्ड प्लेयर की लिस्ट में और किन किन प्लेयर्स का नाम है आइए आपको बताते हैं।

LLC Auction 2024: एलएलसी 2024 नीलामी में बिके खिलाड़ियों की लिस्ट-

एल्टन चिगुंबुरा – सदर्न (25 लाख रुपये)

समीउल्लाह शिनवारी – हैदराबाद (18.585 लाख रुपये)

ड्वेन स्मिथ – कैपिटल्स (47.36 लाख रुपये)

केविन ओ ब्रायन – ओडिशा (29.17 लाख रुपये)

रॉस टेलर – ओडिशा (50.34 लाख रुपये)

शेल्डन कॉटरेल – मणिपाल (33.56 लाख रुपये)

लियाम प्लंकेट – गुजरात (41.56 लाख रुपये)

कोलिन डी ग्रैंडहोम – कैपिटल्स (32.36 लाख रुपये)

मॉर्न वान विक – गुजरात (29.29 लाख रुपये)

डैन क्रिश्चियन – मणिपाल (56.95 लाख रुपये)

हैमिल्टन मसाकाद्जा – सदर्न (23.28 लाख रुपये)

लेंडल सिमंस – गुजरात (37.5 लाख)

असगर अफगान – गुजरात (33.17 लाख रुपये)

जेरोम टेलर – गुजरात (36.17 लाख रुपये)

विनय कुमार – ओडिशा (33 लाख रुपये)

पवन नेगी – दक्षिणी (40 लाख रुपये)

 जीवन मेंडिस – दक्षिणी (15.60 लाख रुपये)

पारस खड़का – गुजरात (12.58 लाख रुपये)

सीक्कुगे प्रसन्ना – गुजरात (22.78 लाख रुपये)

जॉर्ज वर्कर – हैदराबाद (15.5 लाख रुपये)

कामाऊ लीवरॉक – गुजरात (11 लाख रुपये)

रिचर्ड लेवी – ओडिशा (17 लाख रुपये)

 

Beta

Beta feature

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...

NZ vs IND: सेडन पार्क, हैमिल्टन में कैसा है भारत का वनडे रिकॉर्ड? जानिए पूरे आंकड़े

NZ vs IND: India ODI record in Hamilton (image via X) India ODI record in Hamilton: 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में होने वाले अहम मुकाबले से पहले,...