Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: 42 वर्षीय बेन लॉफलिन ने हवा में कूद कर पकड़ा अविश्वसनीय कैच, युवा खिलाड़ी भी इसको देख रह जाएंगे दंग

LLC 2024 42 वर्षीय बेन लॉफलिन ने हवा में कूद कर पकड़ा अविश्वसनीय कैच युवा खिलाड़ी भी इसको देख रह जाएंगे दंग

LLC Final 2024 (Pic Source-X)

इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट का फाइनल मैच श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में सदर्न सुपर स्टार्स और कोणार्क सूर्या ओडिशा के बीच में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मैच में कोणार्क सूर्या ओडिशा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच के दौरान कोणार्क सूर्या ओडिशा के दिग्गज तेज गेंदबाज बेन लॉफल‍िन ने मार्टिन गुप्टिल का हवा में कूद कर अविश्वसनीय कैच पकड़ा।

बेन लॉफल‍िन के इस कैच को देख खुद मार्टिन गुप्टिल भी हैरान रह गए। बता दें कि, बेन लॉफल‍िन ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कोणार्क सूर्या ओडिशा की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की है। यही नहीं फाइनल में उन्होंने इस बेहतरीन कैच को पकड़ कर तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

यह सब देखने को मिला सदर्न सुपर स्टार्स की पारी के 11वें ओवर में। कोणार्क सूर्या ओडिशा के धुआंधार कप्तान इरफान पठान ने मार्टिन गुप्टिल को बेहतरीन गेंद फेंकी। इस गेंद पर मार्टिन गुप्टिल ने कड़ा प्रहार करना चाहा। गेंद बल्ले से भी काफी अच्छी तरह से लगी और बाउंड्री की ओर काफी तेजी से जाने लगी।

बेन लॉफल‍िन बाउंड्री लाइन के पास खड़े हुए थे और वो गेंद पकड़ने के लिए तेजी से भागने लगे। बता दें कि, बेन लॉफल‍िन 42 साल की है लेकिन उसके बावजूद उन्होंने हवा में कूद कर अविश्वसनीय कैच पकड़ा। मार्टिन गुप्टिल फाइनल में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 25 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हो गए।

यह रही वीडियो:

अभी तक लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मार्टिन गुप्टिल के अलावा फाइनल मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवास्तव गोस्वामी भी अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी नहीं खेल पाए और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए।

पवन नेगी ने 33 रन बनाए। कोणार्क सूर्या ओडिशा के सभी खिलाड़ी इस समय बेहतरीन फॉर्म में है और यह बात सदर्न सुपर स्टार्स को भी अच्छी तरह से पता है। यह फाइनल काफी रोमांचक होने वाला है।

আরো ताजा खबर

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...