Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: सुरेश रैना की टीम को मिली लगातार दूसरी हार, गुजरात ग्रेट्स ने टोयम हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

Toyam Hyderabad vs Gujarat Greats (Image Credit- Twitter X)

Legends League Cricket 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट का तीसरा सीजन इस समय जारी है। तो वहीं आज 22 सितंबर को टूर्नामेंट का तीसरा मैच टोयम हैदराबाद और गुजरात ग्रेट्स (Toyam Hyderabad vs Gujarat Greats) के बीच जोधपुर स्थित बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में खेला गया।

बता दें कि इस मैच में Morne van Wyk की शतकीय पारी के दम पर, गुजरात ग्रेट्स ने टोयम हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया है। टूर्नामेंट में पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना की अगुवाई वाली हैदराबाद की यह लगातार दूसरी हार है।

टोयम हैदराबाद बनाम गुजरात ग्रेट्स मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो टोयम हैदराबाद ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए।

टीम के लिए सुरेश रैना ने कप्तानी पारी खेलते हुए 27 गेंदों में 44 रन बनाए, तो गुरकीरत सिंह मान ने 26 और पीटर ट्रेगो ने 36* रनों का योगदान दिया। तो वहीं गुजरात ग्रेट्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो लियम प्लंकेट, मनन शर्मा और सीकूगे प्रसन्ना ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलाव शैनन ग्रैबियल को 1 विकेट मिला।

इसके बाद जब गुजरात ग्रेट्स टोयम हैदराबाद से मिले 173 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 19.3 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज Morne van Wyk ने 69 गेंदों में 115* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान खिलाड़ी ने 8 चौके और 9 छक्के लगाए। इसके अलावा टीम की ओर से कप्तान शिखर धवन ने 21 और लेंडल सिमंस ने 20 रन बनाए, जबकि यशपाल सिंह 13* रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं टोयम हैदराबाद की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो इसरु उडाना और गुरकीरत सिंह मान ही सिर्फ 1-1 विकेट निकाल पाए। Morne van Wyk की शतकीय पारी ने मैच को एकतरफा कर दिया।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 19 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल...

बुमराह के बाद क्या होगा? – आर. अश्विन ने टीम इंडिया को दी गंभीर चेतावनी

Jasprit Bumrah (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट के लंबे समय के भविष्य को लेकर एक कड़ी चेतावनी दी है कि जब जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं रहेंगे,...

IPL 2026: ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है’ – आईपीएल 2026 से पहले चहल का बड़ा खुलासा!

Yuzvendra Chahal (image via getty) भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी के लिए उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। इस...

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत!

Dinesh Karthik (image via X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की।...