Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: जारी एलएलसी में यूसुफ पठान का देखने को मिला रौद्र रूप, पवन नेगी को एक ही ओवर जड़े 3 छक्के

LLC 2024 जारी एलएलसी में यूसुफ पठान का देखने को मिला रौद्र रूप पवन नेगी को एक ही ओवर जड़े 3 छक्के

Yusuf Pathan (Image Credit- Twitter X)

Legends League Cricket 2024: जारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के तीसरे सीजन का 12वां मैच आज 2 अक्टूबर, मंगलवार को कोणार्क सूर्या ओडिशा और साउदर्न सुपर स्टार्स के बीच खेला जा रहा है। तो वहीं सूरत के लालाभाई काॅन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेले जा रहे है इस मैच में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और वर्ल्ड कप विजेता यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) का रौद्र रूप देखने को मिला है।

बता दें कि मुकाबले में कोणार्क सूर्या ओडिशा की ओर से खेलते हुए यूसुफ, पारी के 12वें ओवर में विरोधी टीम के गेंदबाज पवन नेगी पर कहर बनकर टूटे। नेगी द्वारा फेंके गए इस ओवर की दूसरी, चौथी और छठी गेंद पर यूसुफ ने तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। तो वहीं जैसे ही पठान ने ये छक्के लगाए, तो उनके द्वारा लगाए गए छक्के की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

देखें यूसुफ पठान ने किस तरह लगाए ये छक्के

कोणार्क सूर्या ओडिशा ने दिया 193 रनों का टारगेट

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं, तो साउदर्न सुपर स्टार्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। तो वहीं मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोणार्क सूर्या ओडिशा ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए हैं।

टीम के सलामी बल्लेबाज रिचर्ड लेवी (63) और जेस्सी रायडर (18) ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। हालांकि, मुकाबले में खेल रहे बड़े खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन (9) और राॅस टेलर (4) बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। यूसुफ ने 33 तो कप्तान इरफान पठान ने 10 रनों की पारी खेली। इसके अलावा दिशान मनुवीरा ने 16 रन बनाए, तो विनय कुमार 18* रन बनाकर नाबाद रहे।

साउदर्न सुपर स्टार्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो सुबोत भाटी को सर्वाधिक 3 विकेट मिले, तो चतुरंगा डिसिल्वा को 2 विकेट मिले। इसके अलाबा अब्दुर रज्जाक, मोनू कुमार और पवन नेगी को 1-1 विकेट मिला।

खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या कोणार्क सूर्या ओडिशा से मिले 193 रनों के मजबूत टारगेट का साउदर्न सुपर स्टार्स पीछा कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है’ – आईपीएल 2026 से पहले चहल का बड़ा खुलासा!

Yuzvendra Chahal (image via getty) भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी के लिए उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। इस...

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत!

Dinesh Karthik (image via X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की।...

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...

19 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news (image via getty) 1. IPL 2026: कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी...