Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: चार शहरों में आयोजित होगा टूर्नामेंट, कश्मीर में 40 साल बाद खेला जाएगा क्रिकेट मैच, जानें पूरा शेड्यूल

LLC 2024 चार शहरों में आयोजित होगा टूर्नामेंट कश्मीर में 40 साल बाद खेला जाएगा क्रिकेट मैच जानें पूरा शेड्यूल

Legends League Cricket Trophy (Photo Source: X/Twitter)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का आगामी सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसमें फैंस को अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को लाइव एक्शन में देखने का मौका मिलेगा। भारत में आयोजित पिछले सीजन में सुरेश रैना, आरोन फिंच, मार्टिन गप्टिल, गौतम गंभीर, क्रिस गेल, हाशिम अमला और रॉस टेलर जैसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे। आगामी सीजन में हाल ही में रिटायर हुए शिखर धवन और दिनेश कार्तिक भी एक्शन में नजर आएंगे।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024, 20 सितंबर से शुरू हो रहा है। पहला चरण जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, फिर सूरत, जम्मू और श्रीनगर में टूर्नामेंट के आगे के मैच खेले जाएंगे। बता दें, भारतीय और अंतरराष्टीय क्रिकेटर्स करीबन आधी सदी बाद कश्मीर में क्रिकेट खेलेंगे।

हम इस सीजन में कश्मीर में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं- LLC के Co-Founder

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के Co-Founder श्री रमन रहेजा ने आगामी सीजन को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए बताया,

“लीजेंड्स लीग क्रिकेट एक और सीजन के लिए वापस आ गया है और हम इस सीजन में कश्मीर में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह कश्मीर के लोगों के लिए स्टेडियम में आने और लगभग 40 सालों में पहली बार लाइव क्रिकेट एक्शन देखने का एक बड़ा अवसर है। यह क्रिकेटरों के लिए कश्मीर की सुंदरता का अनुभव करने और श्रीनगर के अद्भुत लोगों के प्यार का आनंद लेने का एक अनूठा अवसर भी है।”

LLC 2024 में 6 टीमों के बीच खेले जाएंगे 25 मैच

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) 2024 में छह टीमों के बीच कुल 25 मैच खेले जाएंगे। पहला चरण 20 सितंबर, से जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम और दूसरा चरण 27 सितंबर से सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा चरण 6 अक्टूबर 2024 से मौलाना आजाद स्टेडियम, जम्मू में खेला जाएगा, जहां 35 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। वहीं, फिर आखिरी चरण 10 अक्टूबर से श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 16 अक्टूबर को श्रीनगर में ही खेला जाएगा।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 ऑक्शन 29 अगस्त, 2024 को नई दिल्ली में होगा, जहां फ्रेंचाइजी भारत और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 200 से अधिक खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगे।

আরো ताजा खबर

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...