Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 20 सितंबर से शुरू हो रहा है यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट

LLC 2024 के शेड्यूल का हुआ ऐलान 20 सितंबर से शुरू हो रहा है यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट

Manipal Tigers (Photo Source: Twitter/LLC)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी संस्करण का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आगामी सीजन के शेड्यूल की भी घोषणा हो चुकी है। आगामी सीजन का पहला मुकाबला मणिपाल टाइगर्स और कोणार्क सुर्यास ओडीशा के बीच में 20 सितंबर को खेला जाएगा। मणिपाल टाइगर्स की कप्तानी हरभजन सिंह को करते हुए देखा जाएगा जबकि कोणार्क टीम की कप्तानी इरफान पठान करेंगे।

इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें आपस में भिड़ेंगी। इन 6 टीमों के बीच कुल 25 मैच खेले जाएंगे और इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 16 अक्टूबर को होगा। दुनियाभर के कई दिग्गज खिलाड़ियों को आगामी सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लीग कमिश्नर रवि शास्त्री ने कहा कि, ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट में अभी तक कई बेहतरीन मुकाबले खेले गए हैं जो उच्च स्तरीय रहे हैं। लीग कमिश्नर के रूप में यह मेरा कार्य है कि यह लीग अच्छी तरह से पूरी हो और यह सीजन भी पहले के जैसा ही होगा। यह इज्जत इस लीग के साथ है और मैं एक और धमाकेदार सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’

25 मुकाबलों में 6 मैच जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में खेले जाएंगे। 27 सितंबर से 6 मैच सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्ट स्टेडियम में होस्ट किए जाएंगे जबकि 3 अक्टूबर से 6 मुकाबला जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में होंगे। 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक 7 मैच जिसमें फाइनल भी शामिल है वो श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेले जाएंगे। आगामी सीजन में कुछ नए चेहरे भी देखने को मिलेंगे। लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू, केदार जाधव और धवल कुलकर्णी अपना डेब्यू करने के लिए बेताब रहेंगे।

यह है फाइनल शेड्यूल:

जोधपुर:

20 सितंबर 2024: मणिपाल टाइगर्स बनाम कोणार्क सुर्यास ओडीशा

21 सितंबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम हैदराबाद टीम

22 सितंबर 2024: मणिपाल टाइगर्स बनाम गुजरात टीम

23 सितंबर 2024: सदर्न सुपरस्टार्स बनाम गुजरात टीम

24 सितंबर 2024: रेस्ट डे

25 सितंबर 2024: हैदराबाद टीम बनाम सदर्न सुपरस्टार्स

26 सितंबर 2024: सदर्न सुपरस्टार्स बनाम गुजरात टीम

सूरत:

27 सितंबर 2024: कोणार्क ओडिशा बनाम मणिपाल टाइगर्स

28 सितंबर 2024: हैदराबाद टीम बनाम गुजरात टीम

29 सितंबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम कोणार्क ओडिशा

30 सितंबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम मणिपाल टाइगर्स

1 अक्टूबर 2024: मणिपाल टाइगर्स बनाम सदर्न सुपरस्टार्स

2 अक्टूबर 2024: सदर्न सुपरस्टार्स बनाम कोर्णाक ओडीशा

जम्मू:

3 अक्टूबर 2024: मणिपाल टाइगर्स बनाम हैदराबाद टीम

4 अक्टूबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम कोर्णाक ओडीशा

5 अक्टूबर 2024: हैदराबाद टीम बनाम गुजरात टीम

6 अक्टूबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम सदर्न सुपरस्टार्स

7 अक्टूबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम गुजरात टीम

8 अक्टूबर 2024: रेस्ट डे

श्रीनगर:

9 अक्टूबर 2024: हैदराबाद टीम बनाम सदर्न सुपरस्टार्स

10 अक्टूबर 2024: इंडिया कैपिटल्स बनाम मणिपाल टाइगर्स

11 अक्टूबर 2024: कोणार्क ओडिसा बनाम गुजरात टीम

12 अक्टूबर 2024: क्वालीफायर (पोजीशन 1 बनाम पोजीशन 2)

13 अक्टूबर: Eliminator (पोजीशन 3 बनाम पोजीशन 4)

14 अक्टूबर 2024: सेमीफाइनल (क्वालीफायर हारने वाला बनाम Eliminator जीतने वाला)

15 अक्टूबर 2024: रेस्ट डे

16 अक्टूबर 2024: फाइनल

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...