Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: काम ना आई यूसुफ पठान की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी, सुपर ओवर में सदर्न सुपर स्टार्स बना ‘चैंपियन’

LLC 2024 काम ना आई यूसुफ पठान की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी सुपर ओवर में सदर्न सुपर स्टार्स बना चैंपियन

LLC 2024 (Pic Source-X)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 के फाइनल मैच में सदर्न सुपर स्टार्स ने कोणार्क सूर्यास ओडिशा को सुपर ओवर में करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में सदर्न सुपर स्टार्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

इस मुकाबले में सदर्न सुपर स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से हैमिल्टन मसाकाद्जा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 83 रनों की धुआंधार पारी खेली। हैमिल्टन मसाकाद्जा ने अपनी इस पारी के दौरान कोणार्क सूर्यास ओडिशा के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेला।

टीम की ओर से पवन नेगी ने 33 रन बनाए जबकि मार्टिन गुप्टिल ने 27 रनों का योगदान दिया। कोणार्क सूर्यास ओडिशा की ओर से दिलशान मुनावीरा ने 3 ओवर में 9 रन देकर चार विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोणार्क सूर्यास ओडिशा ने भी 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से यूसुफ पठान ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्कों की मदद से 85 रनों की धुआंधार पारी खेली। यूसुफ पठान के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। बता दें कि, अंतिम 2 ओवर में कोणार्क सूर्यास ओडिशा को 35 रनों की जरूरत थी। पारी का 19वां लेकर आए पवन नेगी को यूसुफ पठान ने कुल 28 रन जड़े। हालांकि अंतिम ओवर में यूसुफ पठान और शाहबाज नदीम सिर्फ 6 रन ही बना पाए।

सुपर ओवर में सदर्न सुपर स्टार्स ने जीत दर्ज की

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोणार्क सूर्यास ओडिशा ने एक विकेट खोकर 13 रन बनाए। सुपर ओवर में यूसुफ पठान ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण छक्का जड़ा।

जवाब में मार्टिन गुप्टिल ने शुरुआती 2 गेंद पर दो छक्के जड़े। इसके बाद तीसरी गेंद पर वो बोल्ड हो गए। हालांकि अंतिम दो गेंद पर दो रन लेकर सदर्न सुपर स्टार्स ने फाइनल में जीत दर्ज की। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 की विजेता सदर्न सुपर स्टार्स को ढेर सारी बधाई दी है।

আরো ताजा खबर

करप्शन के आरोपों में फंसे अमरीकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी, ICC ने ठोका 8 साल का बैन!

USA Cricketer Akhilesh Reddy Banned For 8 Years Over ICC Anti-Corruption Code Breach (image via X) यूनाइटेड स्टेट्स क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है क्यूंकि 26 साल...

3 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. टीम इंडिया की फिटनेस पर BCCI सख्त, इंजरी मैनेजमेंट सिस्टम की जल्द होगी समीक्षा: रिपोर्ट्स भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही...

SM Trends: 3 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी और ऋषभ पंत की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो...

टीम इंडिया की फिटनेस पर BCCI सख्त, इंजरी मैनेजमेंट सिस्टम की जल्द होगी समीक्षा: रिपोर्ट्स

Team India (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द ही टीम इंडिया की इंजरी मैनेजमेंट प्रणाली की समीक्षा कर सकता है। हाल के महीनों में कई...