Skip to main content

ताजा खबर

Legends League Cricket (LLC) 2024: शेड्यूल, वेन्यू, फुल स्क्वॉड, और लाइव स्ट्रीमिंग, सारी जानकारी एक क्लिक में जाने

Legends League Cricket LLC 2024 शेड्यूल वेन्यू फुल स्क्वॉड और लाइव स्ट्रीमिंग सारी जानकारी एक क्लिक में जाने

LLC (Photo Source: Getty Images)

Legends League Cricket (LLC) 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आगामी सीजन 20 सितंबर से शुरू हो रहा है। LLC 2024 ऑक्शन 29 अगस्त, को नई दिल्ली में हुआ, जिसके बाद सभी फ्रेंचाइजियों को मजबूत स्क्वॉड मिल गया है। इस टूर्नामेंट में दिनेश कार्तिक और शिखर धवन जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे। कार्तिक साउदर्न सुपरस्टार्स का हिस्सा है, वहीं दूसरी ओर शिखर धवन को गुजरात जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर इसुरु उडाना ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी है, उन्हें अर्बनाइजर्स हैदराबाद ने 61.97 लाख रुपये में खरीदा। इनके अलावा चैडविक वाल्टन (अर्बनराइजर्स हैदराबाद ने 60.3 लाख) और भारत के धवल कुलकर्णी (इंडिया कैपिटल्स ने 50 लाख) ऑक्शन में महंगे बिकने वाले खिलाड़ी है।

Legends League Cricket (LLC) 2024: शेड्यूल और वेन्यू

लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आगामी सीजन जोधपुर, सूरत, जम्मू और श्रीनगर में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 20 सितंबर से शुरू होगा, वहीं फाइनल श्रीनगर में 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहला चरण 20 सितंबर से जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम और दूसरा चरण 27 सितंबर से सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा चरण 6 अक्टूबर 2024 से मौलाना आजाद स्टेडियम, जम्मू में खेला जाएगा। वहीं, फिर आखिरी चरण 10 अक्टूबर से श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Legends League Cricket (LLC) 2024: सभी 6 टीमों की लिस्ट-

टीमों का नाम

इंडिया कैपिटल्स

गुजरात जायंट्स

कोणार्क सूर्यास ओडिशा

मणिपाल टाइगर्स

साउदर्न सुपरस्टार्स

अर्बनराइजर्स हैदराबाद

Legends League Cricket (LLC) 2024: सभी टीमों का फुल स्क्वॉड

मणिपाल टाइगर्सः

हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा, थिसारा परेरा, शेल्डन कॉटरेल, डैन क्रिश्चियन, एंजेलो परेरा, मनोज तिवारी, असेला गुणरत्ने, सोलोमन मिरे, अनुरीत सिंह, अबू नेचिम, अमित वर्मा, इमरान खान, राहुल शुक्ला, अमितोज़ सिंह, प्रवीण गुप्ता ,सौरभ तिवारी।

गुजरात जायंट्सः

क्रिस गेल, लियाम प्लंकेट, मोर्ने वान विक, लेंडल सिमंस, असोहर अफोहान, जेरोम टेलर, पारस खाडा, सीकुगे प्रसन्ना, कमाउ लेवररॉक, सिब्रांड एनोएलब्रेक्ट, शैनन गेब्रियल, समर क्वाड्री, मोहम्मद कैफ, श्रीसंत, शिखर धवन

इंडिया कैपिटल्सः

एशले नर्स, बेन डंक, ड्वेन स्मिथ, कॉलिन डी ओरांडहोम, नमन ओझा, धवल कुलकर्णी, क्रिस मपोफू, फैज फजल, इकबाल अब्दुल्ला, किर्क एडवर्ड्स, राहुल शर्मा, पंकज सिंह, ज्ञानेश्वर राव, भरत चिपली, परविंदर अवाना, पवन सुयाल, मुरली विजय, इयान बेल

साउदर्न सुपरस्टार्सः

पार्थिव पटेल, दिनेश कार्तिक, एल्टन चिगुम्बुरा, हैमिल्टन मसाकाद्जा, पवन नेगी, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल, श्रीवत्स गोस्वामी, हामिद हसन, नाथन कूल्टर नाइल, चिराग गांधी, सुबोथ भाटी, रॉबिन बिस्ट, जेसल कारी, चतुरंगा डी सिल्वा, मोनू कुमार

अर्बनराइजर्स हैदराबादः

सुरेश रैना, गुरकीरत सिंह, पीटर ट्रेगो, समीउल्लाह शिनवारी, जॉर्ज वर्कर, इसुरु उदाना, रिक्की क्लार्क, स्टुअर्ट बिन्नी, जसकरन मल्होत्रा, चैडविक वाल्टन, बिपुल शर्मा, नुवान प्रदीप, योगेश नागर

कोणार्क सूर्यास ओडिशाः

इरफान पठान, युसूफ पठान, केविन ओ ब्रायन, रॉस टेलर, विनय कुमार, रिचर्ड लेवी, दिलशान मुनावीरा, शाहबाज नदीम, फिदेल एडवर्ड्स, बेन लाफलिन, राजेश बिश्नोई, प्रवीण तांबे, दिवेश पठानिया, केपी अपन्ना, अंबाती रायडू , नवीन स्टीवर्ट

Legends League Cricket (LLC) 2024: लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 फैंस Disney+ Hotstar और फैनकोड एप पर देख सकते हैं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...