Skip to main content

ताजा खबर

LA Olympics 2028 में क्रिकेट खेलने को लेकर अभी से उत्साहित हैं पैट कमिंस, दिया बड़ा बयान

LA Olympics 2028 में क्रिकेट खेलने को लेकर अभी से उत्साहित हैं पैट कमिंस, दिया बड़ा बयान

Pat Cummins (Photo Source: X/Twitter)

क्रिकेट की करीब 128 साल बाद एक बार फिर से ओलंपिक में वापसी होने वाली है। गौरतलब है कि हाल में ही कुछ समय पहले इंटरनेशनल ओलंपिक समिति (IOC) ने साल 2028 में लास एंजलिस में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट खेल को शामिल कर लिया है।

दूसरी ओर, अब लास एंजलिस ओलंपिक में क्रिकेट खेलने को लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) का बड़ा बयान सामने आया है। कमिंस का कहना है कि उस समय तक वह 35 के हो जाएंगे और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह ओलंपिक में हिस्सा ले पाएंगे।

पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में फाॅक्स स्पोर्ट्स पर बात करते हुए पैट कमिंस ने कहा- ओलंपिक देखना, हम सभी को उत्साहित कर गया है। आप ठीक बीच में इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। मुझे उस तरफ (LA28 पर) रहना अच्छा लगेगा। मुझे लगता है कि मेरी उम्र उस समय 35 या उसके आस-पास होगी, इसलिए उम्मीद है कि मैं अभी भी वहीं या उसके आस-पास ही रहूंगा।

कमिंस ने आगे कहा- ईमानदारी से कहूं तो अभी, यह बहुत दूर महसूस होता है। हो सकता है कि एक बार जब हम करीब पहुंचें और इसमें निर्माण शुरू करें, तो हर कोई थोड़ा अधिक उत्साहित होने के लिए पूरी तरह से तैयार होगा।

दूसरी ओर, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओलंपिक में क्रिकेट इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की लास एंजलिस में ओलंपिक करवाने वाली कमिटी से, दो साल की लगातार चर्चा के बाद ही शामिल किया है। इस बार यह पुरुष और महिला श्रेणी में खेला जाएगा।

सभी मैच आगामी ओलंपिक में टी20 फाॅर्मेट में खेले जाएंगे। तो वहीं इसके बाद क्रिकेट खेल के विश्व पटल पर और ज्यादा प्रसिद्ध होने की संभावना है। देखने लायक बात होगी कि आगामी ओलंपिक में कौनसी टीमें गोल्ड, सिल्वर और ब्राॅन्ज मेडल अपने नाम करेंगी।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...