भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी KL Rahul अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल जाने जाते हैं। उनको महंगी-महंगी कार का सबसे ज्यादा शौख है। उनके कार कलेक्शन में अलग-अलग सेगमेंट की कार और बाइक शामिल है।
खासतौर पर भारतीय बल्लेबाजों को एसयूवी काफी पसंद है। इसलिए, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उनके गैरेज में सबसे ज्यादा एसयूवी कार मौजूद हैं। उनकी सबसे पसंदीदा कारों में से एक लैंड रोवर रही है। इस आर्टिकल में आज बात करेंगे कि केएल राहुल के पास कौन कौन सी लग्जरी कार है।
Top 5 luxury cars in KL Rahul’s collection: केएल राहुल की कार कलेक्शन
5) Lamborghini Huracan Evo Spyder
KL Rahul and his cars ( Photo source : X / Twitter )
केएल राहुल के पास Lamborghini Huracan Evo Spyder जैसी सुपरकार है। यह एक दो सीटों वाली कनवर्टिबल सुपर कार है। जिसमें 5.2 लीटर का वी10 इंजन दिया जाता है। इस इंजन से कार को 602 बीएचपी और 560 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस कार की कीमत करीब 3.54 करोड़ रुपये है।
4) Aston Martin DB11
KL Rahul and his cars ( Photo source : X / Twitter )
लैम्बॉर्गिनी के अलावा KL राहुल के पास जेम्स बॉन्ड वाली Aston Martin भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेटर के पास इस कंपनी की DB11 कार है। इस कार में भी 5.2 लीटर का वी12 इंजन दिया जाता है। जिससे 503 बीएचपी और 675 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस कार की कीमत करीब 3.29 करोड़ रुपये है।
3) Range Rover Velar
KL Rahul and his cars ( Photo source : X / Twitter )
क्रिकेटर KL Rahul की Car Collection में रेंज रोवर वेलार एसयूवी जैसे महंगे एसयूवी मौजूद हैं। इस एसयूवी में पांच लीटर का सुपरचार्ज इंजन मिलता है। जिससे 543 बीएचपी और 680 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत करीब 90 लाख रुपये है।
2) BMW X5
KL Rahul and his cars ( Photo source : X / Twitter )
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता BMW की X5 एसयूवी भी केएल राहुल के पास है। इसमें 4.4 लीटर का वी8 इंजन दिया जाता है। जिससे 300 बीएचपी से ज्यादा की पावर मिलती है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को 1.12 करोड़ रुपये की कीमत बताई जा रही है।
1) Land Rover Defender 110
KL Rahul and his cars ( Photo source : X / Twitter )
लैंड रोवर की डिफेंडर 110 भी केएल राहुल के गैराज में शामिल है। इस एसयूवी में तीन लीटर का इंजन दिया जाता है। जिससे 296 बीएचपी और 650 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। क्रिकेटर ने इस एसयूवी को पिछले साल दिसंबर में ही खरीदा था। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत करीब 1.19 करोड़ रुपये है।