Skip to main content

ताजा खबर

KL Rahul और अथिया शेट्टी के घर गूंजेगी किलकारियां, क्यूट कपल ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

KL Rahul And Athiya Shetty (Image Credit- Instagram)

इन दिनों इंडिया A से खेलते हुए अनुभवी खिलाड़ी KL Rahul अपने खराब प्रदर्शन के लिए खबरों में बने हुए हैं, लेकिन इस बीच बल्लेबाज के निजी जीवन से जुड़ी एक खबर बड़ी खबर सामने आई है। जिसका ऐलान केएल राहुल और उनकी वाइफ ने सोशल मीडिया के जरिए किया है, साथ ही वो इंस्टा पोस्ट कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गया।

मेगा ऑक्शन में नजर आएंगे KL Rahul

जी हां, इस साल एक मैच के बाद IPL में LSG टीम के मालिक ने KL Rahul को काफी लताड़ लगाई थी बीच मैदान में, जिसके बाद साफ हो गया था कि केएल अगले साल इस टीम के साथ नजर नहीं आएंगे। ऐसे में हुआ भी कुछ ऐसा ही, LSG टीम ने केएल को रिलीज कर दिया और अब राहुल ने मेगा ऑक्शन के लिए अपनी Base Price 2 करोड़ रखी है। ऐसे में देखना अहम होगा कि इस बार कौनसी टीम इस खिलाड़ी को अपने नाम करती है।

KL Rahul और अथिया शेट्टी के घर गूंजेगी किलकारियां

*टीम इंडिया के बल्लेबाज KL Rahul की वाइफ अथिया शेट्टी हैं प्रेग्नेंट।
*अथिया और केएल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी गुड न्यूज।
*इस पोस्ट पर लिखा है- Our beautiful blessing is coming soon. 2025
*कुछ ही देर में सुपर वायरल हुआ पोस्ट, अनुष्का शर्मा ने भी कमेंट कर जताई खुशी ।

अथिया शेट्टी और KL Rahul का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ किया फ्लॉप प्रदर्शन

दूसरी ओर इस समय केएल राहुल इंडिया ए टीम से ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ Unofficial Test मैच खेल रहे हैं, लेकिन इस टेस्ट मैच में केएल ने अपने बल्ले से काफी ज्यादा निराश किया है। जहां पहली पारी में केएल सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे, तो दूसरी पारी में ये बल्लेबाज 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गया। अपनी दूसरी पारी में केएल काफी अजीब तरह से आउट हुए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था। अब देखना अहम होगा कि BGT में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा रहता है।

काफी अजीब तरह से आउट हुआ था ये बल्लेबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...